फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tuesday Box Office Report: सिनेमाघरों में गूंज रही सलमान की 'टाइगर 3' की दहाड़, '12वीं फेल'-'लियो' का हाल बेहाल

Wed, 15 Nov 2023 08:38 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टाइगर 3, 12वीं फेल - फोटो : सोशल मीडिया
इस हफ्ते सिनेप्रेमियों के लिए दिवाली के साथ-साथ फिल्मों का त्योहार भी रहा। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की 'टाइगर 3' ने रिलीज के साथ ही कमाल कर दिया। वहीं मंडे टेस्ट में तो फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई कर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' अब तक दर्शकों को सिनेमाघरों में आकर्षित करने में कामयाब हो रही है। वहीं, 'द मार्वल्स' भी बॉक्स ऑफिस पर कदम जमाने की कोशिश कर रही है। हालांकि, दलपति विजय की 'लियो' की हालात अब टिकट खिड़की पर पस्त होती दिख रही है। ऐसे में मंगलवार के दिन 'टाइगर 3' की दहाड़ सिनेमाघरों में बरकरार रही तो वहीं '12वीं फेल' भी अपना कमाल दिखा गई। चलिए जानते हैं मंगलवार को किस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया...
विज्ञापन

2 of 5
12वीं फेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
12वीं फेल
विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी '12वीं फेल' का जादू दर्शकों के बीच कम नहीं हुआ है। फिल्म ने रिलीज के 19 दिन पूरे कर लिए, बावजूद इसके यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत पकड़ बनाए हुए है। कम बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके टक्कर में कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई थीं, लेकिन वे बड़े पर्दे से उतर गई और '12वीं फेल' कड़ा मुकाबला करते हुए उनसे आगे निकल गई। हालांकि, अब फिल्म की कमाई में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। '12वीं फेल' ने तीसरे सोमवार यानी 18वें दिन 1.8 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं 19वें दिन फिल्म ने 1.70 करोड़ रुपये की कमाई की। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 34.65 करोड़ रुपये हो चुका है।
Machade Tabahi: गर्ल गैंग के साथ ठुमके लगाती दिखीं सलमान की भांजी अलीजेह, फर्रे से मचादे तबाही गाना हुआ रिलीज
विज्ञापन

3 of 5
लियो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लियो
लोकेश कनगराज और दलपति विजय की फिल्म 'लियो' की अब हालत पस्त होती जा रही है। एक ओर जहां फिल्म ने पहले दिन अच्छा प्रदर्शन किया था और दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब रही, वहीं अब गुजरते दिनों के साथ यह फिल्म दर्शकों के लिए तरस रही है। अब लगातार फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। फिल्म ने 27वें दिन महज 20 लाख रुपये की कमाई की है। वहीं, अब 'लियो' का कुल कलेक्शन 340.98 करोड़ रुपये हो चुका है।
Tiger 3: 'टाइगर 3' की स्क्रीनिंग के दौरान बच्चों में बच्चे बने सलमान खान, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

4 of 5
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टाइगर 3
सलमान खान और कटरीना कैफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3' दिवाली के मौके पर रिलीज हुई। फिल्म ने पूरी तरह से दिवाली का फायदा भी उठाया। 'टाइगर 3' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 44.5 करोड़ रुपये की दमदार कमाई के साथ अपना खाता खोला। वहीं, दूसरे दिन 59 करोड़ रुपये की बंपर कमाई करते हुए 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। हालांकि, तीसरे दिन कमाई के मामले में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डगमगा गई है। पहले मंगलवार को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। तीसरे दिन 'टाइगर 3' ने 42.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जो दूसरे दिन की कमाई के मुकाबले बेहद कम है। वहीं अब फिल्म का कुल कलेक्शन 146  करोड़ रुपये हो चुका है।
Bollywood Actress: धर्म के खातिर इन अभिनेत्रियों ने छोड़ी ग्लैमर दुनिया, जानें अब क्या कर रही हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द मार्वल्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
द मार्वल्स
दिवाली के मौके पर दर्शकों को हॉलीवुड फिल्म 'द मार्वल्स' की भी सौगात मिली है। 10 नवंबर को रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों में आकर्षित करने में नाकामयाब रही। फिल्म कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही संघर्ष कर रही है। मंडे टेस्ट में फिल्म की कमाई में उछाल आया था, लेकिन फिर पहले मंगलवार को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म ने सोमवार को 1.9 करोड़ रुपये कमाए थे। 'द मार्वल्स' ने मंगलवार यानी पांचवें दिन 1.43 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 9.73 करोड़ रुपये हो चुका है।
Shah Rukh Khan: टॉम हिडलस्टन ने की शाहरुख खान की जमकर तारीफ, अभिनेता को बताया 'लोकी' के लिए बिल्कुल उपयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें