फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Television Celeb: कभी टीवी की दुनिया के बादशाह थे ये स्टार्स, आज काम के लिए काट रहे चक्कर

Thu, 26 Jan 2023 09:13 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सितारे 'जमीं' पर - फोटो : अमर उजाला
टेलीविजन के कई सितारों ने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर ऐसा जादू चलाया है कि आज भी दर्शक उन्हें स्क्रीन पर देखने को बेताब नजर आते हैं। ऐसे कई सेलेब्स हैं जो सीरियल्स में लीड रोल निभाकर न सिर्फ घर-घर में लोकप्रिय हुए, बल्कि उन्होंने बरसों तक दर्शकों के दिलों पर राज भी किया। हालांकि लीड रोल निभाने वाले कई सितारे आज पर्दे से लगभग गायब हो गए हैं। आइए एक नजर डालते हैं टीवी के इन सितारों पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : insta
दिव्यांका त्रिपाठी
'ये है मोहब्बतें' और 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी का नाम आज टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार है। दिव्यांका ने कई टीवी सीरियल्स में लीड रोल निभाकर दर्शकों के दिलों को जीता, लेकिन इन दिनों दिव्यांका फैमिली टाइम एन्जॉय कर रही हैं और उनके पास फिलहाल कोई प्रोजेक्ट नहीं है।

यह भी पढ़ें: पठान के लिए बदले KRK के सुर और सलमान-आमिर की कोल्ड वॉर हुई खत्म! पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
विज्ञापन

3 of 6
रश्मि देसाई - फोटो : social media
रश्मि देसाई
टेलीविजन सीरियल ‘उतरन’ और ‘दिल से दिल तक’ जैसे सीरियल में अहम भूमिका निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मि देसाई के पास इन दिनों काम नहीं है। रश्मि ने एक समय में अपने अभिनय से घर घर में अपनी पहचान बनाई थी। बता दें कि आखिरी बार एक्ट्रेस को ‘नागिन 6’ में छोटा सा किरदार निभाते हुए देखा गया था। उसके बाद से वह अच्छे प्रोजेक्ट का इंतजार कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: शो रद्द...फटे पोस्टर और जमकर विरोध, जानिए पठान की रिलीज के बाद कहां-कहां हुआ बवाल

4 of 6
पर्ल वी पुरी - फोटो : Instagram
पर्ल वी पुरी
‘नागिन’ और ‘बेपनाह प्यार’ जैसे सीरियल्स में लीड रोल में नजर आ चुके टीवी के हैंडसम हंक पर्ल वी पुरी के पास आजकल कोई सीरियल नहीं है। पर्ल टीवी से लगभग गायब से हो गए हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ लगातार जुड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर दिखी पठान की बादशाहत, किंग खान की फिल्म ने पहले दिन की बंपर कमाई
विज्ञापन

5 of 6
मोहसिन खान और शिवांगी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
मोहसिन खान
टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मोहसिन खान ने लीड रोल प्ले किया था और अपनी दमदार अदाकारी से हर किसी का दिल जीत लिया। अपनी एक्टिंग के दम पर घर-घर में मशहूर होने वाले मोहसिन खान के पास इन दिनों कोई काम नहीं है।

यह भी पढ़ें: कल शादी के बंधन में बंधेंगे भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू, शिवानी संग लेंगे सात फेरे
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करण पटेल - फोटो : Instagram
करण पटेल
‘ये है मोहब्बतें’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले एक्टर करण पटेल को वैसे तो कई सीरियल्स में देखा जा चुका है। वह अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। हालांकि पिछले काफी समय से एक्टर के पास कोई अच्छा प्रोजेक्ट नहीं आया है और फिलहाल उनके पास कोई सीरियल नहीं है।

यह भी पढ़ें: फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, कपिल के साथ लोगों को दोबारा गुदगुदाते नजर आएंगे कृष्णा अभिषेक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें