फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर एनटीआर ने खरीदी भारत की पहली Lamborghini urus graphite capsule कार, कीमत सुन सिर चकरा जाएगा

Wed, 18 Aug 2021 06:55 PM IST
संकल्प सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जूनियर एनटीआर ने खरीदी नई लैम्बोर्गिनी कार - फोटो : Instagram
साउथ के मशहूर एक्टर जूनियर एनटीआर को आज कौन नहीं जानता। अपनी बेहतरीन अदाकारी और बेमिसाल परफॉर्मेंस से इस कलाकार ने लाखों लोगों के दिलों को जीता है। उनकी कई फिल्में बॉक्सऑफिस पर सुपर डुपर हिट साबित हुईं हैं। साउथ के इस एक्टर की फिल्मों को भारत के कई हिस्सों में पसंद किया जाता है। आपको बता दें कि आने वाली फिल्म RRR की शूटिंग के लिए जूनियर एनटीआर इन दिनों रूस में हैं। इसी बीच उन्होंने एक बेहद ही महंगी और लग्जीरियस कार को खरीदा है। उनके द्वारा खरीदी गई ये कार भारत की पहली Lamborghini urus graphite capsule कार
है। ये एक लिमिटेड एडिशन है, जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया है। उनकी इस कार की चर्चा इन दिनों हर तरफ हो रही है। जुनियर एनटीआर फिल्म की शूटिंग के कारण इस समय रूस में हैं। ऐसे में जब वो भारत में आएंगे उसके बाद ही वे इस कार को ड्राइव करने का आनंद उठा पाएंगे। इस कार के भीतर कई तरह की विशेषताएं मौजूद हैं।
विज्ञापन

2 of 4
जूनियर एनटीआर ने खरीदी नई लैम्बोर्गिनी कार - फोटो : Instagram
उनकी इस कार को मैटर ब्लैक रंग का फिनिश दिया गया है। कार दिखने में काफी ज्यादा खूबसूरत और स्टनिंग है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन उनके द्वारा खरीदी गई इस Lamborghini urus graphite capsule कार की कीमत 3.16 करोड़ रुपए है। 
विज्ञापन

3 of 4
जूनियर एनटीआर - फोटो : Social media
जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म RRR की शूटिंग लगभग खत्म हो गई है। रूस के ब्रिस्क पेस में इस फिल्म के अंतिम चरण की शूटिंग चल रही है। आने वाले कुछ समय में टीम इस फिल्म को पूरा रूप दे देगी। उम्मीद है कि इस फिल्म को अक्टूबर 13, 2021 को थियेटर में रिलीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

4 of 4
जूनियर एनटीआर - फोटो : Social media
इन सब के बीच जूनियर एनटीआर द्वारा खरीदी गई ये नई कार खूब सुर्खियां बटोर रही है। ये कार लेम्बोर्गिनी का नया एडिशन है, जिसे हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। कार का लुक काफी लग्जीरियस और खूबसूरत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें