फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गब्बर से मोगैंबो समेत इन विलेन के बच्चे भी फिल्मों में आए, कुछ छाए तो कुछ करते हैं ये काम

Sat, 27 Jul 2019 02:03 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमजद खान के साथ उनके बेटे - फोटो : Twitter

बॉलीवुड में एक समय ऐसा था जब विलेन हीरो से ज्यादा पापुलर हुआ करते थे। इसी में एक नाम है अमजद खान का। 'शोले' में गब्बर के किरदार को निभाकर अमजद खान असल जिंदगी में ही गब्बर के नाम से मशहूर हो गए थे। अपने पिता की तरह उनके बेटे शादाब खान ने भी फिल्मों में करियर बनाने की सोची लेकिन कुछ बात नहीं बनी। शादाब खान ने फिल्म राजा की आएगी बारात से बॉलीवुड में डेब्यू किया था लेकिन अपने पिता की तरह कामयाबी हासिल नहीं कर आए।

विज्ञापन

2 of 5
गुलशन ग्रोवर
गुलशन ग्रोवर
गुलशन ग्रोवर का नाम बॉलीवुड के मशहूर 'विलेन' की लिस्ट में शुमार है। 'बैडमैन' अक्सर फिल्मों में कभी हीरोइन से, तो कभी हीरो की बहन से छेड़-छाड़ करते नजर आए। वहीं उनके बेटे संजय को फिल्मी लाइन में कोई दिलचस्पी नहीं है। वो तो बिजनेसमैन हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Shakti kapoor - फोटो : Self

शक्ति कपूर
70 और 80 दशक में विलेन बनकर भी लोगों के दिलों पर राज करने वाले हरफनमौला कलाकार हैं शक्ति कपूर। सुपरहिट फिल्म 'तोहफा' में डायलॉग... आउ लोलिता इतना पॉपुलर हुआ कि स्कूल, कॉलेज के छात्रों के बीच यह एक ट्रेंड बन गया। शक्ति कपूर की तरह ही उनके बेटे सिद्धांत भी फिल्मी दुनिया में करियर बनाना चाहते हैं। सिद्धांत कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर का आज बॉलीवुड में बड़ा नाम है।

4 of 5
amreesh puri
अमरीश पुरी
अमरीश का नाम बॉलीवुड के सबसे सफल खलनायकों में शुमार है। उन्होंने लगभग सभी बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। उनकी सादगी लोगों का दिल जीत लिया करती थी। अमरीश पुरी ने जहां फिल्मों में विलेन के अलावा अन्य रोल प्ले किए, वहीं उनका बेटा राजीव पुरी ने फिल्मों में कभी दिलचस्पी नहीं दिखाई। वे मैरिन नेवीगेटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mac mohan
मैक मोहन
शोले, सत्ते पे सत्ता और कर्ज जैसी सफल फिल्में देने वाले मैक मोहन ने अपने अभिनय की बदौलत एक अलग ही मुकाम हासिल किया था। फिल्म में जहां-जहां खलनायक सांभा आता है लोग कांप उठते हैं। मैक मोहन आए तो क्रिकेटर बनने थे लेकिन किस्मत ने उन्हें विलेन बनाकर छोड़ा। मैक मोहन के बेटे विक्रांत मेकीजन भी फिल्मों में काम करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें