फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nisha Noor: इस खूबसूरत एक्ट्रेस की एड्स की वजह से हुई थी दर्दनाक मौत, दरगाह के बाहर शरीर पर रेंग रहे थे कीड़े

Sat, 09 Jul 2022 10:29 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
निशा नूर की वायरल तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म इंडस्ट्री जितनी चकाचौंध से भरी है उतनी ही स्याह भी है। सिनेमाई दुनिया में कई ऐसे कलाकारों के उदाहरण हैं जिन्होंने शुरुआत में तो काफी कामयाबी पाई लेकिन बाद में गुमनामी के अंधेरे में चले गए। इसी वजह से कई कलाकार की जिंदगी मुफ्लिसी में बीती। इनमें से कुछ कलाकारों की मौत पैसों की वजह से इतनी दर्दनाक हुई कि देखकर लोगों की रूह कांप गई। आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके सितारे 80 के दशक में बुलंदियों पर थे लेकिन धीरे-धीरे उसे आर्थिक तंगी ने ऐसा जकड़ा की वह गलत रास्ते पर जा निकली और बाद में यही उसकी दर्दनाक मौत की वजह भी बन गया।
विज्ञापन

2 of 4
निशा नूर - फोटो : सोशल मीडिया
हम बात कर रहे हैं 80 के दशक की एक्ट्रेस निशा नूर की। निशा ने अपने खूबसूरती और अदाकारी के दम पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बहुत जल्द ही खास मुकाम हासिल कर लिया था। कहा जाता है कि उस समय के दक्षिण भारत का हर डायरेक्टर निशा के साथ फिल्म बनाना चाहता था। एक्ट्रेस ने तमिल और मलयालम भाषा में कई सुपरहिट फिल्में की थीं, लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें फिल्में मिलनी बंद हो गईं। 
विज्ञापन

3 of 4
निशा नूर - फोटो : सोशल मीडिया
शुरुआती कामयाबी के बाद उनकी फिल्मों ने कमाल दिखाना बंद कर दिया। धीरे-धीरे उनका क्रेज कम होता चला गया और बाद में वह बेरोजगार हो गईं। इसके बाद आर्थिक तंगी की वजह से मजबूरी में उन्हें वेश्यावृत्ति में आना पड़ा। और यहीं से उनकी जिंदगी का बुरा दौर शुरू हो गया। 
विज्ञापन

4 of 4
निशा नूर - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद साल 2007 में निशा बहुत ही बुरी हालत में दरगाह के बाहर मिलीं जिन्हें देखकर पहचान पाना भी काफी मुश्किल था। उनका शरीर बिलकुल कमजोर हो चुका था। उनके शरीर पर कीड़े रेंग रहे थे। ऐसे में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच में पता चला कि उन्हें एड्स है। 23 अप्रैल 2007 को निशा इस बीमारी से जंग हार गईं और दुनिया को उन्होंने अलविदा कह दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें