अभिनेत्री वाणी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शमशेरा' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह डांसर सोना का रोल अदा कर रही हैं। अपने किरदार को लेकर वाणी बेहद उत्साहित हैं। वाणी का कहना है कि यह बेहद खूबसूरत किरदार है, जिसे बहुत वास्तविक रूप में लिखा गया है। वाणी के मुताबिक, 'सोना बेहद सशक्त महिला है। बतौर कलाकार मैंने पहले कभी इसे एक्सप्लोर नहीं किया।' बता दें कि हाल ही में यशराज फिल्म्स ने 'शमशेरा' का एक मेकिंग वीडिया साझा किया है। इसमें वाणी कपूर नजर आ रही हैं। उनके अलावा संजय दत्त, रणबीर कपूर और फिल्म कि निर्देशक करण मल्होत्रा भी नजर आ रहे हैं।