मीनू मुमताज
- फोटो : मीनू मुमताज
बतौर डांसर रखा बॉलीवुड में कदम
मीनू मुमताज ने साल 1955 में आई फिल्म 'घर घर में दिवाली' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने गांव में रहने वाली एक डांसर का किरदार निभाया था। हालांकि उन्हें पहचान फिल्म 'सखी हातिम' से मिली। इसके बाद उन्हें 'ब्लैक कैट' (1959) में बलराज साहनी के साथ मुख्य भूमिका में देखा गया। धीरे-धीरे मीनू सफलता की सीढ़ियां चढ़ती गईं और उन्हें कागज के फूल (1959), चौधविन का चांद (1960), साहिब बीबी और गुलाम (1962), याहुदी (1958), ताजमहल (1963), गजल (1964) जैसी फिल्मों में देखा गया। बता दें कि मुमताज को मीनू नाम उनकी भाभी मीना कुमारी ने दिया था।