फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशि के साथ कपूर खानदान की दूसरी पीढ़ी का अंत, बॉलीवुड में नाम नहीं कमा पाए ये भाई-बहन

Tue, 05 Dec 2017 12:22 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
शशि कपूर
कपूर खानदान की चार पीढ़ियां पिछले 80 साल से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। लेकिन शशि कपूर के निधन के साथ ही इस खानदान की दूसरी पीढ़ी पूरी तरह से खत्म हो गई। बॉलीवुड का ये सफर शशि कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर ने शुरू किया था। आगे की स्‍लाइड्स में देखें पृथ्वीराज तक से रणबीर कपूर तक का फिल्मी सफर...
विज्ञापन

2 of 6
पृथ्वीराज कपूर
पृथ्वीराज कपूर ने अपने करियर की शुरुआत मूक फिल्मों से की थी। पृथ्वी एक अच्छे एक्टर के साथ डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और बेहतरीन राइटर भी थे। पृथ्वीराज और उनकी पत्नी रामसरनी मेहरा के तीन बेटे राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर थे।

पढ़ें- शशि कपूर के निधन की खबर सुन बेहाल हुई उनकी को स्टार, बोलने की बजाय बहाती रहीं आंसू
विज्ञापन

3 of 6
कपूर खानदान
तीनों ने फिल्मों में अपना करियर बनाने के बारे में सोचा। सबसे पहले राज कपूर आए और फिल्म इंडस्ट्री पर कई दशकों तक छाए रहे। उन्हीं के नाम पर मुंबई में RK स्टूडियो भी बना। राज कपूर ने 1940 में कृष्‍णा कपूर से शादी की थी। उनके 5 बच्चे रणधीर कपूर, ऋतु नंदा, रीमा कपूर जैन, ऋषि कपूर और राजीव कपूर थे।

पढ़ें- भारी बारिश के बीच शशि‍ कपूर की अंतिम यात्रा में उमड़ा बॉलीवुड, अमेरिका से लौटे बेटा-बेटी

4 of 6
कपूर खानदान
शम्मी कपूर और शशि कपूर अपने समय के बेहतरीन हीरो बनकर उभरे। वहीं राज कपूर के बच्चे रणधीर और ऋषि ने भी फिल्मों में खूब नाम कमाया। राज कपूर की दोनों बेटियां ऋतु नंदा और रीमा कपूर फिल्मों से दूर रहीं। वहीं राजीव कपूर कुछ खास हिट नहीं हो पाए।
विज्ञापन

5 of 6
शशि कपूर
शम्मी कपूर ने 27 जनवरी 1969 में गीता बाली के साथ पहली शादी की थी। जिससे उन्हें एक बेटा आदित्य राज कपूर था। गीता के निधन के बाद शम्मी कपूर ने नीला देवी से शादी कर ली थी। पृथ्वी के तीसरे और सबसे छोटे बेटे शशि कपूर थे। शशि कपूर ने साल 1958 में जेनिफर केंडल से शादी की थी। शशि और जेनिफर के तीन बच्चे हैं कुणाल कपूर, करण कपूर, संजना कपूर।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रणधीर कपूर
राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर ने एक्ट्रेस बबीता कपूर से साल 1971 में शादी की थी। इस कपल की दो बेटियां हैं करिश्मा कपूर और करीना कपूर। वहीं दूसरे बेटे ऋषि कपूर ने एक्ट्रेस नीतू सिंह से शादी की थी। ऋषि और नीतू के दो बच्चे रिद्दिमा कपूर और रणबीर कपूर हैं। इस समय करीना और रणबीर फिल्म इंडस्ट्री के टॉप मोस्ट स्टार्स में से एक हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें