फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी पर बोले आमिर के भाई फैजल खान: 'इतना पैसा नहीं कमाया कि बीवी के खर्चे उठा सकूं, फिल्म हिट होगी तो लड़की ढूंढना शुरू'

Wed, 25 Aug 2021 01:05 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फैजल खान, आमिर खान - फोटो : Social Media
आमिर खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने फिल्म जगत में अपनी एक खास जगह बनाई है। आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्षनिस्ट कहा जाता है। लेकिन आमिर खान के छोटे भाई फैजल खान कब फिल्म जगत का हिस्सा बने और कब अचानक वो इंडस्ट्री से गायब हो गए ये किसी को नहीं पता। फैजल खान बड़े आमिर खान के साथ साल 2000 में आई फिल्म मेला में नजर आए थे। फैजल खान जल्द ही बड़े परदे पर एक बार फिर नजर आने वाले हैं। 

निजी जिंदगी को लेकर किए खुलासे 

फैजल खान ने एक मीडिया बातचीत में अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने आमिर खान के साथ उनके रिश्ते पर बातचीत की और साथ ही किरण राव के साथ आमिर खान की शादी टूटने पर भी फैजल खान ने प्रतिक्रिया दी। इसके अलावा फैजल खान ने ये भी बताया कि अपनी शादी को लेकर उनकी क्या प्लानिंग है। 
विज्ञापन

2 of 5
फैजल खान, आमिर खान - फोटो : Social Media
आमिर खान से बताया कैसा है रिश्ता

बता दें कि कई ऐसी रिपोर्ट्स आईं थीं कि आमिर खान और उनके छोटे भाई फैजल खान के बीच संबंध अच्छे नहीं है। साल 2008 में फैजल ने आमिर खान पर उनका अपहरण करने और उन्हें नजर बंद करने का आरोप लगाया था। मीडिया में ये खबर भी आई थी कि फैजल सिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित हैं और खुद की देखभाल नहीं कर सकते। फैजल खान ने अपने और आमिर खान के रिश्ते पर खुलासा करते हुए कहा, ‘मेरी मां और आमिर खान दोनों ने ये फिल्म देखी और उन्हें पसंद आई’। आमिर ने मुझे ये भी कहा एक निर्देशक के तौर पर पहली फिल्म के हिसाब से ये बहुत अच्छी बनी है’। उन्होंने आगे कहा, ‘आमिर ने मुझे ये भी कहा कि मैं बहुत अच्छा गाता हूं और उनसे बेहतरीन हूं’।
विज्ञापन

3 of 5
फैजल खान - फोटो : Twitter
मां का सपना हुआ पूरा

फैजल खान ने बताया कि आमिर के साथ उनकी मां को भी ये फिल्म बहुत पसंद आई। फैजल ने मीडिया चैनल से खास बातचीत में कहा, ‘ये उनकी मां का सपना था कि वो निर्देशक बने, जोकि फैक्ट्री से पूरा हो रहा है’।

4 of 5
फैजल खान, आमिर खान - फोटो : Social Media
आमिर खान और किरण राव के तलाक पर दी प्रतिक्रिया

आमिर खान और किरण राव ने जब अपने तलाक पर बयान जारी किया तो हर कोई हैरान रह गया था। ऐसे में जब फैजल खान से ये सवाल किया गया उनकी इस पर क्या प्रतिक्रिया है तो फैजल खान ने जवाब देते हुए कहा, ‘मैं उन्हें कोई सलाह नहीं दे सकता। मेरी खुद की शादी नहीं चली तो मैं कोई नहीं होता किसी की निजी जिंदगी में बोलने वाला। वो जानते हैं कि उनके लिए क्या अच्छा है’।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फैजल खान - फोटो : gettyimages
कहा बीवी का खर्चा नहीं उठा सकता

जब उनसे दोबारा शादी करने के बारे में पूछा गया तो उसका जवाब देते हुए फैजल ने कहा, ‘शादी बहुत महंगी होती है और मेरे पास इतने पैसे नहीं है कि मैं शादी कर सकूं। दुर्भाग्यपूर्ण, मैंने अभी तक इतना पैसा नहीं कमाया है कि मैं पत्नी संभाल सकूं मेरी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है, क्योंकि वो संभालना भी बहुत महंगा है। पत्नी संभालना तो उससे अधिक महंगा है। पिक्चर हिट हो तो लड़की ढूंढना शुरू करूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें