फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं ईशा गुप्ता, इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर कहा- 'आई लव यू सो मच'

Tue, 28 Apr 2020 05:49 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ईशा गुप्ता ब्वॉयफ्रेंड के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह अपने दैनिक सोशल मीडिया पोस्टों के माध्यम से अपने प्रशंसकों से जुड़ी रहती हैं। फिल्म 'रूस्तम' की अभिनेत्री ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया है। ईशा ने बताया है कि वह स्पैनिश बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Esha Gupta - फोटो : instagram
ईशा ने अपने आधिकारिक इंस्टा पर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए ईशा ने लिखा- te amo mucho mi amor। इसका हिंदी अनुवाद मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं, तुम ही मेरा प्यार हो। तस्वीर में दोनों ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
Esha Gupta - फोटो : instagram
ईशा की इस तस्वीर को अब तक एक लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। लोग तस्वीर पर कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दो रहे हैं। ईशा गुप्ता की इमेज एक फिटनेस फ्रिक गर्ल की भी है। इसके पीछे कारण यह है कि वह अपनी फिटनेस से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं।
 

4 of 5
ईशा गुप्ता
पिछले दिनों ईशा जी5 की चर्चित वेब सीरीज 'रिजेक्ट्स' के दूसरे सीजन की शूटिंग थाइलैंड में कर रही थीं। इस सीरीज से ईशा का डिजिटल डेब्यू होने जा रहा है। इस सीरीज में वह एक पुलिस अफसर के किरदार में हैं। इससे पहले उन्होंने प्रकाश झा निर्देशित फिल्म 'चक्रव्यूह' में पुलिस का किरदार निभाया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Esha Gupta
ईशा गुप्ता ने महेश भट्ट की फिल्म 'जन्नत 2' से डेब्यू किया था। फिल्म में उनके अपोजिट इमरान हाशमी थे। ईशा बॉलीवुड में आने से पहले मॉडलिंग करती थीं। उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2007 में भाग लिया था। यहां उन्हें मिस फोटोजेनिक का अवॉर्ड मिला था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें