फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालगिरह: बेटी ईशा देओल को विदा करते हुए फूट-फूट कर रोए थे धर्मेंद्र, नौ साल बाद देखिए शादी की तस्वीरें

Tue, 29 Jun 2021 07:37 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ईशा देओल, भरत तख्तानी - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) और एक्ट्रेस व सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) की बेटी और एक्ट्रेस ईशा देओल (Isha Deol) 29 जून को अपनी शादी की नौवीं सालगिरह मनाएंगी। ईशा देओल ने बिजनेसमैन भरत तख्तानी के साथ साल 2012 में शादी की थी। इसके बाद 20 अक्टूबर 2017 को उनकी पहली बेटी राध्या तख्तानी का जन्म हुआ। राध्या के बाद ईशा देओल ने अपनी दूसरी बेटी मिराया को 10 जून 2019 को जन्म दिया। हर साल शादी की सालगिरह के खास मौके पर ईशा अपने पति भरत को स्पेशल नोट के जरिए मुबारकबाद देती हैं। पिछले साल भी उन्होंने एक प्यारी सी तस्वीर और अच्छा सा कैप्शन लिखकर पति को शादी की आठवीं सालगिरह की बधाई दी थी। एक्ट्रेस ने लिखा था, 'कई साल पहले इसी दिन से, हमेशा के लिए मेरा प्यार, अनंत काल तक हमारे साथ रहता है! लव यू मेरे बीटी। भगवान आपकी रक्षा करे।' ईशा और भरत की शादी के सालगिरह के खास मौके पर हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।

कैसे हुई मुलाकात?
भरत की ईशा से मुलाकात एक इंटर-स्कूल कम्पटीशन के दौरान हुई थी। अपनी एजुकेशन कंप्लीट करने के बाद भरत ने अपने पिता का बिजनेस ज्वॉइन कर लिया और अपनी मेहनत व लगन से उन्होंने बिजनेस वर्ल्ड में अपनी अच्छी पहचान बना ली। एक्ट्रेस ईशा देओल के पति भरत प्रोफेशन से एक डायमंड के व्यापारी हैं, जिनकी एक कंपनी 'RG बंगले प्राइवेट लिमिटेड' है।
विज्ञापन

2 of 7
ईशा देओल, भरत तख्तानी - फोटो : सोशल मीडिया
ईशा और भरत की पहली मुलाकात तब हुई थी, जब दोनों 13 साल के थे। भरत उसी समय ईशा को अपना दिल दे बैठे थे। अधिकतर दोनों इंटर स्कूल कम्पटीशन के दौरान मिलते रहते थे। ईशा के प्यार में भरत कैसे दीवाने हुए इसके बारे में एक बार उन्होंने खुद ही बताया था कि, 'ईशा 'जमनाबाई नरसी स्कूल' में पढ़ती थीं और मैं बांद्रा के 'लर्नर्स अकादमी स्कूल' में। हम अक्सर इंटर स्कूल कम्पटीशन में मिलते रहते थे। बचपन से ही ईशा पर मेरा क्रश था।' 
विज्ञापन

3 of 7
ईशा देओल, भरत तख्तानी - फोटो : सोशल मीडिया
एक बार एक इंटरव्यू में भरत से पूछा गया था कि ईशा में ऐसा क्या खास था, कि आप उनके प्यार में पड़ गए थे? तब भरत ने कहा था कि, 'ईशा हमेशा फ्रेश नजर आती थीं और उनमें बहुत ही क्यूटनेस दिखती थी। खास बात ये थी कि हम दोनों ही एक-दूसरे को पसंद करते थे।'

4 of 7
ईशा देओल, भरत तख्तानी - फोटो : सोशल मीडिया
सब कुछ सही तरीके से चल रहा था, लेकिन एक दिन भरत ने ईशा का प्यार से हाथ पकड़ने की कोशिश कर डाली। फिर क्या था, ईशा को भरत की ये हरकत नागवार गुजरी और वह उनसे नाराज हो गईं। उन्होंने भरत को एक थप्पड़ भी लगा दिया और कहा था, 'तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरा हाथ पकड़ने की।' इस घटना के बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। ईशा नाराज हो गईं और भरत से बात करना बंद कर दीं। दोनों के बीच कई सालों तक बात नहीं हुई, लेकिन इसके बावजूद ईशा के लिए भरत का प्यार कभी भी कम नहीं हुआ।
विज्ञापन

5 of 7
ईशा देओल, भरत तख्तानी - फोटो : सोशल मीडिया
10 साल तक एक-दूसरे से दूर रहने के बाद, भरत और ईशा फिर से एक-दूसरे से अचानक ही मिले। दोनों की मुलाकात कनाडा के नियाग्रा फॉल्स पर हुई। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। मां हेमा मालिनी ने तो भरत को पहली मुलाकात में ही पसंद कर लिया था। लेकिन पिता धर्मेंद्र ने भरत से कई सवाल पूछे थे। 
विज्ञापन

6 of 7
ईशा देओल, भरत तख्तानी - फोटो : सोशल मीडिया
ससुर जी के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में भरत ने खुलासा किया था और बताया था कि, 'धरमजी ने दुनिया देखी हुई है। उन्होंने कुछ चीजों को सूचीबद्ध किया था और मुझसे पूछा कि, क्या मैं उनको पूरा करने में सक्षम हूं। मैं उस मुलाकात के बाद खुद को और जिम्मेदार महसूस करने लगा था, क्योंकि मैंने उनकी लिस्ट में से पूछी गईं आधी चीज़ें पहले ही पूरी कर ली थीं।' बता दें, ईशा देओल की शादी के बाद उनका एक विदाई वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। वीडियो में ईशा धर्मेंद्र के गले लगते हुए दिखाई दे रही थीं। बेटी की विदाई में धर्मेंद्र खूब रोए थे। विदाई में धर्मेंद्र का रो-रोकर इतना बुरा हाल हो गया था कि उन्हें संभालना भी मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ईशा देओल - फोटो : सोशल मीडिया
ईशा देओल के फिल्मी करियर की बात करें तो ईशा ने साल 2002 में फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'न तुम जानो न हम', 'क्या दिल ने कहा', 'कुछ तो है', 'चुरा लिया है तुमने', 'एलओसी' और 'धूम' जैसी फिल्मों में काम किया। वो आखिरी बार साल 2018 में एक शॉर्ट फिल्म में नजर आई थीं। ईशा बॉलीवुड में कामयाब नहीं हो पाईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें