कंगना रणौत
- फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
बॉलीवुड में नेपोटिज्म और मूवी माफियाओं के खिलाफ कंगना रणौत हमेशा से खुलकर बोलती रही हैं। अब एक बार फिर से अभिनेत्री ने बॉलीवुड माफियाओं पर गुस्सा निकाला है और उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। सिर्फ यही नहीं इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने 100 एफआईआर दर्ज करने की बात तक कह दी है। कंगना ने इसमें किसी का भी नाम नहीं लिया है। कंगना रणौत ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'जब भी मैं अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा करती हूं, मूवी माफिया के पप्पुओं की नींद उड़ जाती है। एक मूर्ख को मैं जानती हूं जिसका पसंदीदा काम फर्जी अफवाहें फैलाना है।'
गुस्सा: मूवी माफियाओं पर भड़कीं कंगना रणौत, बोलीं- कहा जा रहा है मैं जॉबलेस हूं जबकि खुद...