फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Esha Deol: पब्लिसिटी के मामले में पीछे है देओल परिवार? ईशा देओल ने कुबूल की यह बात, बताई वजह

Wed, 13 Sep 2023 10:55 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनी देओल-ईशा देओल-बॉबी - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों देओल परिवार लगातार सुर्खियों में है। दिलचस्प बात यह है कि सकारात्मक खबरों की वजह से परिवार की चर्चा हो रही है। एक तरफ घर के बड़े बेटे सनी देओल अपनी फिल्म 'गदर 2' की सफलता की वजह से छाए हुए हैं। तो पिता धर्मेंद्र 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में अपने किरदार को लेकर। ईशा देओल को उनकी शॉर्ट फिल्म 'एक दुआ' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है। इस बीच ईशा देओल ने यह दावा किया है कि देओल परिवार पब्लिसिटी के मामले में अच्छा नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल, अहाना देओल - फोटो : Social Media
हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान ईशा देओल ने कहा, 'परिवार को जिस तरह का प्यार मिला है, अचानक हर कोई मुख्यधारा में आ गया है'। एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि आपको क्या लगता है कि देओल परिवार पब्लिसिटी में अच्छा नहीं है?' इस पर वह सहमत होती नजर आईं और कहा कि उन्हें इसकी वजह तो नहीं पता है, लेकिन, उनका परिवार थोड़ा रिजर्व और प्राइवेट रहना पसंद करता है'।
विज्ञापन

3 of 5
ईशा देओल - फोटो : सोशल मीडिया
ईशा ने कहा, 'हां! मुझे इसकी असली वजह तो नहीं पता, लेकिन हम में से ज्यादातर लोग इसी तरह के हैं। कुछ शर्मीले हैं। वहीं हमारा नेचर थोड़ा रिजर्व है, हम अपनी जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं'। उन्होंने आगे कहा कि वह यह नहीं समझ पाती हैं कि सेलेब्स को दिखते रहने के लिए कुछ खास चीजें करनी चाहिए, यह बात मुझे हजम नहीं होती।
Jawan: कश्मीर के हंदवाड़ा सिनेमाघर में रिलीज हो गई SRK की 'जवान', शाहरुख को देखने के लिए थिएटर में लगी भीड़

4 of 5
ईशा देओल - फोटो : social media
ईशा ने कहा कि वह कॉफी के मग की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करतीं। ईशा ने कहा, 'अगर कभी-कभार मैं ऐसा करती भी हूं तो मैं खुद अपने ऊपर हंसने लगती हूं कि ये क्या डाला है। हां, अगर कुछ अर्थपूर्ण चीज होती है तो उसे पोस्ट करने में अच्छा लगता है और लगता है कि ऐसा करना चाहिए।'
Jawan: शाहरुख खान के बाद सान्या ने 'जवान' की अगली किश्त को लेकर दिया बड़ा संकेत, बोलीं- मुझे फिल्म में...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धर्मेंद्र, ईशा देओल - फोटो : सोशल मीडिया
ईशा से पूछ गया कि जब उनकी फिल्म 'एक दुआ' को नेशनल अवॉर्ड मिला तो पिता धर्मेंद्र की क्या प्रतिक्रिया रही? इस पर वह बोलीं कि वे भावुक हो गए। ईशा ने कहा, 'जब मेरे पिता अपना हाथ मेरे सिर पर रखते हैं, तो मेरे लिए यही स्वर्ग है।'
Jawan: 'कावेरी अम्मा' को आई 'ऐश्वर्या' संग सेट पर बिताए पलों की याद, दीपिका के व्यवहार को लेकर कही यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें