करीना कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जाने जां' को लेकर चर्चा में हैं। इसके जरिए वह ओटीटी की दुनिया में दस्तक देने वाली हैं। फिल्मों और अभिनय के अलावा करीना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। करीना के साथ उनके दोनों बेटे भी लाइमलाइट में बने रहते हैं। अब हाल ही में, करीना कपूर ने खुलासा किया है कि वह भविष्य में अपने दोनों बेटों जेह और तैमूर से समलैंगिक शादी के बारे में बात करेंगी। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।