फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Wrap: शमशेरा-पठान पर बड़ा अपडेट और रफ्तार का तलाक, पढ़िए बीते हफ्ते की 10 बड़ी खबरें

Sun, 26 Jun 2022 10:17 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ न कुछ नया और बड़ा होता ही रहता है। इस हफ्ते भी फिल्मी दुनिया से कई बड़ी खबरें सामने आई। एक ओर जहां कई फिल्मों के ट्रेलर रिलीज किए गए तो वहीं कुछ फिल्मों की रिलीज का एलान किया गया।
विज्ञापन
1 of 16
Weekly Wrap - फोटो : Social media

मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ न कुछ नया और बड़ा होता ही रहता है। इस हफ्ते भी फिल्मी दुनिया से कई बड़ी खबरें सामने आई। एक ओर जहां कई फिल्मों के ट्रेलर रिलीज किए गए तो वहीं कुछ फिल्मों की रिलीज का एलान किया गया। हफ्तेभर हुई इन्हीं हलचलों से के बारे में बताने के लिए हम हर रविवार आपके लिए लाते हैं वीकली रैप, जिससे आप पूरे सप्ताह हुई इन खबरों को एक बार फिर से जान सके। तो आइए बस कुछ मिनट की इस रिपोर्ट से जानते हैं इस हफ्ते मजोरंजन जगत में हुई हर छोटी- बड़ी खबरों के बारे में- 

विज्ञापन

2 of 16
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म 'शमशेरा' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे रणबीर की इस फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से ही क्रेज देखने को मिल रहा था। वहीं, अब इस हफ्ते फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में डकैत के किरदार में रणबीर कपूर बेहतरीन लग रहे हैं, तो दरोगा बने संयज दत्त भी हर बार की तरह अपने नेगेटिव रोल में छा गए हैं।

विज्ञापन

3 of 16
पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुई थी, जिस वजह से इस फिल्म ने हिंदी बेल्ट में भी धमाल मचा दिया था। दुनिया भर में अल्लू अर्जुन और रश्मिका की इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड बनाए हैं। ऐसे में फैंस इस फिल्म के दूसरे पार्ट 'पुष्पा द रूल' का इंतजार कर रहे हैं और ऐसे में बीते हफ्ते 'पुष्पा 2' से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया है कि मेकर्स फिल्म के दूसरे पार्ट में रश्मिका मंदाना के किरदार को छोटा करने की तैयारी कर रहे हैं। 

4 of 16
शाबाश मिट्ठू टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान 'मिताली राज' की बायोपिक 'शाबाश मिट्ठू' का ट्रेलर भी इस हफ्ते रिलीज हो गया है। यह फिल्म 15 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसके अलावा मशहूर अभिनेता राजकुमार राव की क्राइम थ्रिलर फिल्म हिट द फर्स्ट केस का ट्रेलर भी जारी हो गया है। इस फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव के साथ एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगी। 

 

 

विज्ञापन

5 of 16
जादूगर - फोटो : social media

अपनी मेहनत और अभिनय कौशल के दम पर डिजिटल सुपरस्टार बन चुके जितेंद्र कुमार ने इस हफ्ते काफी चर्चा में रहे। पिछले दिनों रिलीज हुई अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज 'पंचायत 2' में सचिव बनने के बाद जितेंद्र कुमार जादूगर बनने जा रहे हैं। दरअसल, जितेंद्र कुमार नेटफ्लिक्स की नई फिल्म 'जादूगर' में जादू करते दिखाई देंगे। फिल्म की रिलीज डेट के बाद अब इसके ट्रेलर की रिलीज डेट सामने भी आ गई है।

 
विज्ञापन

6 of 16
रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की अगली फिल्म 'रक्षा बंधन' की ट्रेलर भी इस सप्ताह जारी कर दिया है। फिल्म भाई- बहन के खूबसूरत रिश्ते पर आधारित है, जिसमें प्यार के साथ-साथ खूब सारी मस्ती भी होगी और फिल्म के ट्रेलर में इसी अनोखे रिश्ते की झलक देखने को मिल रही है।

विज्ञापन

7 of 16
Fukrey Returns

बॉलीवुड फिल्म फुकरे कमाल की कॉमेडी और बढ़िया स्टोरी की वजह से अपनी लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में से एक है। फिल्म का पहला और दूसरा दोनों पार्ट दर्शकों ने खूब पसंद किए हैं। बहुत जल्द फुकरे 3 भी दर्शकों के बीच आने वाली है। फुकरे के निर्माता मृगदीप सिंह लांबा ने बीते मंगलवार को इस बात की घोषणा की कि उन्होंने फिल्म के तीसरे पार्ट की शूटिंग पूरी कर ली है। इस बात की घोषणा करते हुए उन्होंने तस्वीरें भी शेयर की हैं, जो शूटिंग खत्म होने के सेलिब्रेशन को दर्शा रही हैं।

8 of 16
सतीश वज्र - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत से इस हफ्ते दुखद खबर भी सामने आई। कन्नड़ के मशहूर अभिनेता सतीश वज्र की हत्या की खबर से इंडस्ट्री में शोक का माहौल रहा। पुलिस ने खून से लथपथ अभिनेता के शव को उनके घर से बरामद किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता के मकान मालिक ने उनके फ्लैट से बाहर खून निकलते हुए देखा था तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

9 of 16
दीपिका पादुकोण - फोटो : twitter

बॉलीवुड 'किंग' शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्मों की वजह से चर्चा में हैं। अभिनेता बेशक चार साल से किसी फिल्म में नजर नहीं आए। लेकिन बीते कुछ दिनों में शाहरुख ने  बैक टू बैक फिल्मों का एलान करके फैंस को खुश कर दिया है। शाहरुख की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में 'जवान' का नाम भी शामिल है, जो एक एक्शन फिल्म होगी। जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ साउथ अभिनेत्री नयनतारा नजर आएंगी। लेकिन बीते दिनों फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी जानकारी सामने आई, जिसके मुताबिक इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।

10 of 16
annu kapoor - फोटो : social media

दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर इन दिनों फ्रांस गए हुए हैं। अभिनेता वहां छुट्टियां बिताने और अच्छी यादों के लिए गए थे, लेकिन उनके साथ जो हुआ है, निश्चित तौर पर उसकी यादें बहुत कड़वी होंगी। दरअसल फ्रांस जैसे देश में अन्नू कपूर का सामान चोरी हो गया है। इस बारे में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खुलासा किया। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि पेरिस में उनका काफी सामान चोरी हो गया है।

11 of 16
गणेश आचार्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के लिए ये हफ्ता राहत भरा रहा। मुंबई की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने यौन उत्पीड़न मामले में गणेश को जमानत दे दी गई है। गणेश आचार्य गुरुवार को अदालत के समक्ष पेश हुए थे, जिसके बाद उन्हें इस मामले में राहत दी गई। पुलिस के मुताबिक, कोरियोग्राफर के खिलाफ साल 2020 में एक महिला ने यौन उत्पीड़न मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस के द्वारा गणेश आचार्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई थी। 

12 of 16
raftaar

इस हफ्ते मनोरंजन जगत ने एक और रिश्ते के टूटने की खबर से काफी सुर्खियां बटोरी। मशहूर रैपर रफ्तार उर्फ दिलिन नायर और उनकी पत्नी कोमल शादी के छह साल बाद तलाक का फैसला लिया। रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने 2020 में ही तलाक के लिए अर्जी दे दी थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते उनका तलाक हो नहीं पाया। खबरों की मानें तो दोनों के बीच शादी के कुछ समय बाद से ही परेशानियां शुरू हो गई थीं। अब दोनों ही अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं और तलाक ले रहे हैं।

13 of 16
hera pheri-3

वर्षों पहले पर्दे पर आई फिल्म 'हेरा फेरी' में बॉलीवुड अभिनेताओं की जादुई तिगड़ी ने सभी को खूब गुदगुदाया था। अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म 'हेरा फेरी' और 'फिर हेरा फेरी' ने दर्शकों के चेहरों पर मुस्कुराहट ला दी थी। इस फिल्म के शौकीन लोगों के लिए ये हफ्ता एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया। फिल्म के दूसरे पार्ट के बाद से ही लोग बेसब्री से इसके तीसरे भाग का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में सामने आई खबरों की मानें तो जल्द ही सिनेमाघरों में इस तिगड़ी की वापसी हो सकती है।

 

14 of 16
पठान फिल्म में शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों ही बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे कर लिए है। इस खास मौके पर अभिनेता ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' की रिलीज डेट की घोषणा की। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। अपने लुक का खुलासा करते हुए शाहरुख खान सोशल मीडिया पर मोशन पोस्टर भी साझा किया है। इस पोस्टर में गन-फ्लेक्सिंग डेंजरस लुक में नजर आ रहे हैं जो एक खतरनाक मिशन के लिए तैयार है।

15 of 16
राम गोपाल वर्मा, द्रौपदी मुर्मू - फोटो : Social media

अक्सर अपने बयानों और टिप्पणियों को लेकर विवादों में रहने वाले मशहूर फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने इस हफ्ते फिर सुर्खियां बटोरीं। फिल्ममेकर इस बार अपने एक ट्वीट को लेकर कानूनी पचड़ों में फंस गए। दरअसल, वर्मा ने बीते दिनों एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित की गईं द्रौपदी मुर्मू पर एक विवादास्पद ट्वीट किया था। लेकिन उनका यह ट्वीट फिल्ममेकर पर भी भारी पड़ गया और इस बयान पर भाजपा नेताओं ने पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी।

विज्ञापन

16 of 16
Johnny Depp Vs Amber Heard - फोटो : सोशल मीडिया

'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' फेम जॉनी डेप बीते कई समय से अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके और उनकी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के बीच छिड़ी कानूनी जंग पर सबकी नजरें बनी हुई हैं। पिछले दिनों आए फैसले के बाद भी इनके बीच की जुबानी जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। हाई प्रोफाइल मानहानि मुकदमे में जॉनी डेप को जूरी ने निर्दोष पाते हुए एम्बर को  हरजाने के तौर पर करीब 10 मिलियन डॉलर का मुआवजा देने के लिए कहा था। लेकिन मशहूर हॉलीवुड अभिनेता जॉनी के वकील की तरफ से इशारों-इशारों में एम्बर को मुआवजे से छूट के संकेत दिए थे। हालांकि, अब वर्डिक्ट सुनाने वाले जूरी को एक बार फिर इन दोनों के बीच की लड़ाई में कूदना पड़ा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें