फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arjun Kapoor Birthday: एफिल टावर के सामने लेडी लव मलाइका के साथ रोमांटिक हुए अर्जुन, शेयर की कोजी फोटोज

Sun, 26 Jun 2022 10:12 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : Instagram
अर्जुन कपूर आज अपना 37वां जन्मदिन लेडी लव मलाइका के साथ दुनिया के सबसे रोमांटिक शहर पेरिस में मना रहे हैं। दोनों कुछ दिनों पहले ही पेरिस में जन्मदिन मनाने के लिए रवाना हो गए थे। अर्जुन और मलाइका दोनों ही सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। अर्जुन सेल्फी ले रहे हैं, तो मलाइका उनके पीछे खड़ी हुई हैं। इसके साथ ही दोनों थोड़ा कोजी होते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दोनों के पीछे एफिल टावर भी साफ नजर आ रहा है, जिसकी ओर एक तस्वीर में मलाइका इशारा करती भी नजर आ रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, एफिल गुड, मुझे पता था, मैं करूंगा...।
 
विज्ञापन

3 of 4
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ स्टोरी भी लगाई है, जिसे मलाइका ने अपनी स्टोरी में शेयर करते हुए एक हार्ट इमेजी लगाई है। दोनों अपनी तस्वीरों से कपल गोल्स दे रहे हैं। सेलिब्रिटी के साथ ही फैंस भी अर्जुन और मलाइका की तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन

4 of 4
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। शुरुआत में दोनों इस बात को नहीं मानते थे, लेकिन अब खुलकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें उनकी फिल्म 'एक विलेन 2' 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। वहीं, वह आसमान भारद्वाज की 'कुत्ते' और अजय बहल की 'लेडीकिलर' में भी नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें