तेजस
- फोटो : यूट्यूब
तेजस
फिल्म तेजस में कंगना रणौत एयरफोर्स पायलट के रूप में नजर आई थीं। साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, यह फिल्म लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सकी। इस फिल्म का निर्देशन सर्वेश मेवाड़ा ने किया था। फिल्म ने पहले दिन एक करोड़ 20 लाख रुपये का से शुरुआत की थी। वहीं, तेजस ने कुल चार करोड़ 14 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को फ्लॉप घोषित किया गया था।