बॉबी देओल की पॉपुलर वेब सीरीज 'आश्रम' का तीसरा पार्ट आज यानी 3 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हो गया है, जिस वजह से फैंस काफी खुश है। वहीं, अब बॉबी देओल अपने फैंस के लिए 'आश्रम 4' की झलक भी लेकर आए हैं। अभिनेता ने 'आश्रम' के अगले सीजन का टीजर जारी कर दिया है, जिससे साफ है कि 'आश्रम 3' के बाद अब इसका नया सीजन भी जल्द ही रिलीज हो जाएगा। इस टीजर में बॉबी देओल के रूप में काशीपुर वाले बाबा निराला लोगों के लिए किसी भगवान से कम नहीं है।