फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra: अमिताभ बच्चन समेत इन सितारों ने दी विजयदशमी की शुभकामनाएं, कंगना ने लिखा- जीत हमेशा सच्चाई की होती है

Fri, 15 Oct 2021 01:27 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dussehra - फोटो : सोशल मीडिया
देशभर में शुक्रवार को विजयादशमी या दशहरा का त्योहार मनाया जा रहा है। मान्यता है कि दशहरे के दिन ही प्रभु श्रीराम ने रावण का संहार किया था, इसलिए इस दिन को विजयादशमी भी कहा जाता है। दशहरे के दिन देशभर में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले फूंके जाते हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड तक के सितारों ने देशवासियों को बधाई दी है। इस पर्व का लोगों के बीच विशेष महत्व है क्योंकि इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है।

पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया कि विजयादशमी के पावन अवसर पर आप सभी को अनंत शुभकामनाएं।
 
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने भगवान राम की तस्वीर साझा कर सभी को दशहरा की शुभकामनाएं दीं।
 
विज्ञापन

3 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिषेक बच्चन ने लिखा- प्रेम, शांति और खुशियों के साथ, आपके जीवन में हमेशा सत्य की जीत हो। आप सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।
 

4 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
हेमा मालिनी ने लिखा, विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। सकारात्मक ऊर्जा हमेशा नकारात्मक को दूर करे, जिससे हर जगह शांति और समृद्धि आए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने सभी फैंस को दशहरा की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा- कुछ भी हो, कैसे भी हो, चाहे वक्त लग जाए लेकिन जीत हमेशा सच्चाई की होती है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें