फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Throwback Thursday: जब अनुपम के शो में शाहरुख खान ने उड़ाया खुद का मजाक, नाम को लेकर कही थी यह बात

Thu, 21 Dec 2023 11:03 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान को बॉलीवुड का बदशाह भी कहा जाता है।  यह साल उनके लिए काफी अच्छा गुजरा है। 2023 में आई उनकी फिल्म पठान ने पहले ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल किया। इसके बाद आई जवान ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। किंग खान अब जल्द ही डंकी लेकर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता के बीच आज के थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको शाहरुख से जुड़ा किस्सा बताने जा रहे हैं। 
Main Atal Hoon: ट्रेलर लॉन्च पर विनोद भानुशाली ने की खुलकर बात, बोले- फिल्म के पीछे कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता शाहरुख खान एक्टिंग के साथ अपनी हाजिर जवाबी और मस्ती मजाक के लिए भी काफी ज्यादा मशहूर हैं। एक बार उन्होंने खुद ही अपनी नाक का मजाक उड़ा दिया था। दरअसल, अनुपम खेर के शो में एक बार शाहरुख खान ने बतौर गेस्ट शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने बातों ही बातों में कई दिलचस्प बताई थीं। इस बातचीत में वे खुद का मजाक उड़ाते हुए भी दिखे थे।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम ने अपने शो में जब किंग खान से पूछा कि क्या वे अब्दुल रहमान नाम के किसी शख्स को जानते हैं? इस पर हैरानी जताते हुए उन्होंने बताया था कि इस बारे में बहुत कम लोगों को पता है कि मेरी नानी मेरा नाम अब्दुल रहमान रखना चाहती थीं, लेकिन यह नाम कहीं भी रजिस्टर्ड नहीं है। 

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे बताया था कि शाहरुख नाम उनके पिता ने रखा था, जिसका मतलब  प्रिंस जैसा चहेरा होता है। इसके बाद आगे उन्होंने कहा कि मजाक में मैं इसे प्रिंस चार्ल्स जैसा चेहरा बोलता हूं, क्योंकि मेरी नाक बड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि डंकी की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर सालार के साथ होने वाली है। यह फिल्म एक दिन बाद यानी 22 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। दोनों ही फिल्मों को एडवांस बुकिंग में शानदार रिस्पॉन्स मिला है। माना जा रहा है कि दोनों ही फिल्में टिकट खिड़की पर बंपर कमाई करेंगी।
Main Atal Hoon Trailer Launch: जेल की हवा खा चुके हैं पंकज त्रिपाठी, एक्टर नहीं नेता बनना चाह रहे थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें