फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farah Khan: 'दर्द-ए-डिस्को' गाने की शूटिंग के वक्त शाहरुख ने दो दिन तक नहीं पिया था पानी, फराह का बड़ा खुलासा

Fri, 17 Nov 2023 08:28 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फराह खान और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म 'डंकी' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। फैंस को बीच रोमांस किंग के नाम से मशहूर शाहरुख ने अपने फिल्मी करियर में कई रोमांटिक फिल्मों में काम किया है। इन्हीं में एक फिल्म ओम शांति ओम भी है। फिल्म का गाना 'दर्द-ए-डिस्को' फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था। आज भी यह गाना लोगों के म्यूजिक प्ले लिस्ट का हिस्सा बना हुआ है। इस गाने के लिए शाहरुख ने काफी मेहनत की थी। इस बात का खुलासा हाल ही में, कोरियोग्राफर फराह खान ने किया है। चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
विज्ञापन

2 of 5
फराह खान - फोटो : social media
कोई भी कलाकार अपनी फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए जी-तोड़ मेहनत करते हैं। दर्शकों के लिए वह फिल्म केवल तीन घंटे का मनोरंजन होता है, लेकिन कलाकारों के लिए यह किसी बड़े इम्तिहान से कम नहीं होता है। फिल्म 'ओम शांति ओम' 9 नवंबर साल 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को डायरेक्टर फराह खान ने बनाया था।

Tiger 3: 'टाइगर 3' मे बहू कटरीना का एक्शन देख गर्व महसूस कर रहे थे ससुर शाम कौशल, बोले-यह बहुत खास था
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान और फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया
फराह ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि फिल्म 'ओम शांति ओम' का लोकप्रिय गाना 'दर्द-ए-डिस्को' को फिल्माने के दौरान शाहरुख ने दो दिनों तक पानी नहीं पिया था। फराह ने बताया कि  'मैं हूं ना' में वह शाहरुख को बिना शर्ट के दिखाना चाहती थी, लेकिन शाहरुख खान तब यह नहीं कर पाए थे क्योंकि उनकी पीठ में चोट लगी हुई थी, लेकिन उन्होंने अपना वादा पूरा करते हुए 'दर्द-ए-डिस्को' में शर्ट उतारकर सबको हैरान कर दिया था।

Actress: फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले ही सात फेरे ले चुकी थीं ये एक्ट्रेस, शादी के बाद बनाया हिट करियर

4 of 5
फराह खान - फोटो : social media
फराह ने आगे इस बात का भी खुलासा किया कि शाहरुख अपने हर गाने के लिए काफी समय तक डांस का रिहर्सल करते हैं।  फराह ने कहा, 'वह बहुत ही समय के पाबंद व्यक्ति हैं। अपने हर प्रोजेक्ट को पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करते हैं। मुझे उनके साथ काम कर के हमेशा ही काफी मजा आता है।'

What If 2: मार्वल स्टूडियोज की 'व्हाट इफ 2' का ट्रेलर रिलीज, इस दिन रिलीज होगी एनिमेटेड सीरीज
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल शाहरुख दो फिल्मों में नजर आ चुके हैं पहली 'पठान' और दूसरी 'जवान'। अब जल्द वह इस साल की तीसरी फिल्म 'डंकी' में दिखाई देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें