बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों 'डंकी' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 'पठान' और 'जवान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। ऐसे में कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि इस साल शाहरुख खान अपनी तीन नई फिल्मों का एलान करेंगे। वहीं, अब किंग खान ने 'दिल से' के निर्देशक मणिरत्नम के साथ एक और फिल्म करने की इच्छा व्यक्त की और उन्होंने यहां तक कहा कि वे मणिरत्नम की फिल्म का हिस्सा बनने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।