फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taapsee Pannu: यूपी वालों, खिड़कियां खोलकर रखना!, इन रास्तों से आज गुजरने वाली है ‘डंकी’ की हीरोइन

Tue, 06 Feb 2024 11:16 AM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री तापसी पन्नू फिल्मों के अलावा सामाजिक कार्यक्रमों से भी जुड़ी रहती हैं। वह  नारी सशक्तिकरण की बात करती हैं। हीरोइन को हीरो के बराबर वेतन मिलने की वकालत करती हैं और आउटसाइडर्स फिल्म्स नाम की एक फिल्म कंपनी भी चलाती हैं। फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर और तापसी पन्नू की एक ‘नन्ही कली’ भी है। ‘नन्ही कली’ दरअसल एक एनजीओ का नाम है, जिससे जुड़कर तापसी देश के अलग-अलग हिस्सों में गरीब बच्चियों की पढ़ाई में मदद करती हैं। तापसी मंगलवार को बाराबंकी पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री तापसी पन्नू 6 फरवरी को उत्तर प्रदेश की राजधानी  लखनऊ  के पास बाराबंकी में वहां की बेटियों से मिलेंगी। उसके बाद वह चंडीगढ़ के पास मोघा जाएगी। तापसी पन्नू का यह कार्यकम 6 फरवरी से लेकर 8 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान वह शिक्षा और खेल के माध्यम से युवा लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करेंगी। इसके अलावा वह इन बेटियों को अमर चित्र कथा की किताबें, रैकेट और शैक्षिक सामग्री उपहार में देने की योजना बना रही है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि उन्हें प्रेरित और शिक्षित करने वाले संसाधनों तक पहुंच हो।

विज्ञापन

3 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री तापसी पन्नू कहती हैं, 'यदि आप एक आदमी को शिक्षा देते है तो आप एक व्यक्ति को शिक्षित कर रहे हैं, लेकिन अगर आप एक औरत को शिक्षा देते है तो आप पूरे देश को शिक्षित करते है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी बच्ची, किशोरी या युवती शिक्षा से वंचित न रहे। अगर महिलाएं शिक्षित होंगी तो पूरा देश शिक्षित होगा। नन्ही कली मेरे दिल के बहुत करीब हैं और मैं अपने प्रशंसकों से अनुरोध करती हूं कि वे आगे आएं और इन वंचित लड़कियों को शिक्षित करने के लिए अपनी क्षमता से बेहतर से बेहतर दान करें।' 

4 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री तापसी सक्रिय रूप से लड़कियों की प्रगति और भलाई पर नजर रखती हैं और  यह सुनिश्चित करती हैं कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक समर्थन और मार्गदर्शन मिले। नन्ही कली के प्रति उनकी प्रतिबद्धता युवा लड़कियों के उज्जवल भविष्य और शिक्षा और खेल के क्षेत्र में सशक्त बनाना है। पिछले कुछ वर्षों से वह जरूरतमंद लड़कियों के सपनों और आकांक्षाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वार्षिक दौरे  देश के अलग अलग शहरों में शामिल होती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री तापसी पन्नू ने पिछले कुछ वर्षों से खुद को इस नेक काम के लिए समर्पित कर दिया है और इस पहल से जरूरतमंद लड़कियों के साथ सार्थक समय बिताने, उनके सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर साल उनसे मिलती रहती है। तापसी पन्नू वार्षिक यात्राओं से कहीं अधिक, लड़कियों की प्रगति, भलाई, सावधानीपूर्वक निगरानी और यह सुनिश्चित करती है कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक समर्थन और मार्गदर्शन मिले। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें