तापसी पन्नू इन दिनों अपनी फिल्म 'डंकी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म में वह बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। तापसी अभिनेत्री के साथ-साथ अब एक फिल्म निर्माता भी हैं। उन्होंने 'ब्लर' फिल्म के साथ बतौर निर्माता अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी, जिसे मिली जुली समीक्षा मिली। वहीं अब वह एक निर्माता के रूप में थिएटर में रिलीज होने वाली अपनी पहली फिल्म के लिए तैयार हैं।