Drishyam 3 Collection: बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों से 'दृश्यम 3' का मुकाबला है। इसके बावजूद इस फिल्म ने आज बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। जानिए शनिवार को फिल्म ने कितनी कमाई की है?
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में लगी हुई हैं। इनमें 'जेलर 2', 'रणबाली', 'प्रहार' और 'नई नवेली' शामिल हैं। इन नई फिल्मों के रिलीज होने के बावजूद अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं। जानिए शनिवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
दृश्यम 3
- फोटो : अमर उजाला
कितनी हुई 'दृश्यम 3' की कमाई?
अजय देवगन, तब्बू, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 3' को आज वीकएंड का फायदा मिलता दिखा रहा है।
फिल्म दो अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
रिलीज के बाद से ही यह जमकर कमाई कर रही है। शुक्रवार को इसने 3.10 करोड़ रुपये कमाए थे।
आज खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने 3.16 करोड़ रुपये की कमाई की है।
इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 339.26 करोड़ रुपये हो गया है।
वर्ल्डवाइड कितना हुआ 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
'दृश्यम 3' ने विदेशों में भी अच्छा कलेक्शन किया है। मशहूर फ्रैंचाइजी की इस तीसरी किस्त को खूब पसंद किया जा रहा है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 405.83 करोड़ रुपये हो चुका है।
इस फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 520.27 करोड़ रुपये हो चुका है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका लगभग 100 करोड़ रुपये है।
4 of 5
जेलर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
किन फिल्मों से है मुकाबला?
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'दृश्यम 3' का 'जेलर 2' से मुकाबला है। आज इसने खबर लिखे जाने तक 28.18 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका मुकाबला 'रणबाली' से भी है, जिसने आज 4.88 करोड़ रुपये कमाए हैं। 'प्रहार' ने आज 1.79 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह फिल्म अजय देवगन की फिल्म से पीछे रह गई है। इसी तरह से 'नई नवेली' ने 2.43 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह फिल्म 'दृश्यम 3' से लोहा ले रही है।
कब-कब रिलीज हुईं 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की फिल्में?
बता दें कि 'दृश्यम 3' मशहूर फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' की तीसरी किस्त है। 'दृश्यम' पार्ट 1, 2015 में रिलीज हुई थी। इसका दूसरा पार्ट साल 2022 में रिलीज हुआ था। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने खूब सराहा था।