अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित फिल्म 'दृश्यम 2' की रिलीज को आज 15 दिन हो गए हैं। इस फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच बरकरार है। नई रिलीज हो रहीं फिल्में भी 'दृश्यम 2' की रफ्तार को कम करती नजर नहीं आ रही हैं। अगर यही सिलसिला जारी रहा तो जल्द ही फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेगी। 18 नवंबर 2022 रिलीज हुई अजय देवगन और तब्बू अभिनीत इस फिल्म ने पहले ही दिन शानदार अंदाज में अपना खाता खोला। आज फिल्म का 15वें दिन का कलेक्शन सामने आया है। आइए जानते हैं कितनी हुई कमाई...