फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रीम टीम: अंबानी की 'महाभारत' में इन बॉलीवुड सेलेब्स को किस रोल में देखना चाहते हैं लोग?

Tue, 15 May 2018 03:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 14
Mahabharata
आमिर खान ने अपनी ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' में सलमान खान को कृष्ण का किरदार निभाने का ऑफर दिया है। साथ ही खबर यह भी है कि 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' खुद इस फिल्म में कर्ण का रोल करेंगे। इसके अलावा फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण, इमरान खान और अमिताभ बच्चन का भी नाम सामने आ चुका है।

वैसे तो फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और इसकी कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक बयान भी नहीं दिया गया है। मगर सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा अभी से शुरू हो चुकी है। सिने फैन्स बता रहे हैं कि वे अपने फेवरेट एक्टर को इस फिल्म में कौन सा किरदार निभाते देखना चाहते हैं। 

एक नजर फिल्म 'महाभारत' की 'डिजायरेबल स्टार कास्ट' पर जिसे इंटरनेेट मूवी डेटाबेस (IMDb), क्वोरा, ट्विटर और फेसबुक पर हुई चर्चा के आधार पर तैयार किया गया है।
विज्ञापन

2 of 14
amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन
बात महाभारत की हो तो दमदार आवाज और जानदार अभिनय के लिए 'सदी का महानायक' की उपाधि पा चुके अमिताभ बच्चन का जिक्र सबसे पहले होता है। फैन्स उन्हें फिल्म में 'भीष्म' का किरदार निभाते देखना चाहते हैं। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स उन्हें 'धृतराष्ट्र' का किरदार ऑफर करने के मूड में हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 14
aamir khan
आमिर खान
इस बात की पुष्टि लगभग हो चुकी है कि फिल्म 'महाभारत' में आमिर खान कर्ण का किरदार निभाएंगे। इससे पहले खबर थी वह कृष्ण का रोल करने वाले हैं।

4 of 14
salman khan
सलमान खान
अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान को खुद आमिर खान ने कृष्ण का रोल ऑफर किया है। उनके अलावा अक्षय कुमार भी कड़े दावेदार हैं। वैसे भी फिल्म 'ओएमजी' में लोग उन्हें इस किरदार में देख चुके हैं। 
विज्ञापन

5 of 14
Ranveer Singh - फोटो : Instagram
रणवीर सिंह
फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' में योद्धा के रूप में खुद कर चुके एक्टक रणवीर सिंह को फैन्स अर्जुन के किरदार मे देखना चाहते हैं।
विज्ञापन

6 of 14
Deepika Padukone - फोटो : Instagram
दीपिका पादुकोण
पिछले दिनों खबर आई थी कि फिल्म 'महाभारत' में दीपिका पादुकोण को द्रौपदी का किरदार ऑफर करने पर विचार किया जा रहा है। वैसे तो इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, मगर लोगों ने पांचाली के किरदार के लिए दीपिका के चुने जाने वाली खबर का स्वागत किया था। 
विज्ञापन

7 of 14
anil kapoor
अनिल कपूर
पांडवों में सबसे बड़े, सुलझे और धर्म का पालन करने वाले युधिष्ठिर के किरदार के लिए अनिल कपूर लोगों की पहली पसंद हैं।

8 of 14
Nikitin Dheer
निकितिन धीर
फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' फेम एक्टर निकितिन धीर को सिने प्रेमी भीम का किरदार निभाते देखना चाहते हैं। 

9 of 14
राणा दग्गुबाती
राणा डग्गुबाती
फिल्म 'बाहुबली' और 'बाहुबली-2' में 'भल्लालदेव' का किरदार निभाकर लोगों को इंप्रेस करने वाले एक्टर राणा डग्गुबाती को लोग नकारात्मक किरदार में देखना चाहते हैं। लिहाजा, कई सिने लवर्स ने कहा कि वे दुर्योधन के रोल में राणा डग्गुबाती को देखना चाहते हैं। 

10 of 14
imran khan
इमरान खान
नकुल और सहदेव पांडवों में सबसे छोटे थे। वे दोनों हस्तिनापुर के राजा पांडु और माद्री के बेटे थे। नकुल रूपवान थे। उनकी तुलना कामदेव से की जाती थी। जब यह खबर आई कि आमिर खान अपनी 'महाभारत' में भांजे इमरान को कास्ट करेंगे, तभी से उनके नाम की चर्चा नकुल के किरदार के लिए होने लगी। 

11 of 14
Kartik Aryan
कार्तिक आर्यन
पांडवों में सबसे छोटे, सहदेव के किरदार के लिए कार्तिक आर्यन के नाम पर चर्चा हो रही है। अब तक वह कॉमेडी करते देखे गए हैं। योद्धा के किरदार में उन्हें देखना दिलचस्प होगा। 

12 of 14
nawazuddin
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के नाम की चर्चा शकुनी मामा के किरदार के लिए हो रही है। हालांकि, इस रोल में लोग अनुपम खेर को भी देखना पसंद करेंगे। 

13 of 14
हेमा मालिनी - फोटो : SOCIAL MEDIA
हेमा मालिनी
अगर अमिताभ बच्चन फिल्म 'महाभारत' में 'धृतराष्ट्र' का किरदार निभाते हैं तो फैंस हेमा मालिनी को उनकी पत्नी गांधारी के रोल में देखना चाहेंगे। फिल्म 'बागबान' में इस जोड़ी की केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया था। लोग दोबारा इस कपल को फिल्म में देखना चाहेंगे।
विज्ञापन

14 of 14
ishaan khatter
ईशान खट्टर
महज 16 साल की उम्र में चक्रव्यूह भेदकर वीर गति हासिल करने वाले अभिमन्यु के किरदार के लिए ईशान खट्टर बेस्ट ऑप्शन हैं, आपको क्या लगता है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें