फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dia Mirza: दिवाली गिफ्ट्स को मना करने के बाद वीडियो साझा करने पर ट्रोल हुईं दीया, नेटिजन्स ने खूब लगाई फटकार

Sun, 12 Nov 2023 05:35 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : social media
पूरे देश में दीपोत्सव का त्योहार मनाया जा रहा है। सभी एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं, लेकिन ऐसे शुभ अवसर पर भी बहुत से सेलेब्स ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं। इसका लेटेस्ट उदाहरण बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा बनीं। आखिरी बार फिल्म 'धक धक' में नजर आईं दीया मिर्जा नेटिजन्स के निशाने पर तब आ गईं जब उन्होंने दिवाली गिफ्ट्स दिखाते हुए एक वीडियो पोस्ट की। लेकिन इसमें ट्रोल होने जैसा क्या है? तो इसका जवाब आपको आगे हमारे आर्टिकल में मिलेगा। चलिए जानते हैं क्यों ट्रोल हुईं दीया मिर्जा..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : Instagram
अपनी खूबसूरती और फिल्मों के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री दीया मिर्जा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। दिवाली के मौके पर सबको बधाई देने के बाद दीया मिर्जा को अब सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, अभिनेत्री ने कुछ समय पहले एक वीडियो अपलोड कर अपने दोस्तों और शुभचिंतकों से आग्रह किया था कि वे इस दिवाली उन्हें कुछ भी उपहार न दें क्योंकि उनका मानना है कि इससे बहुत ज्यादा बर्बादी होती है, जो बदले में पर्यावरण प्रदूषण करती है।
विज्ञापन

3 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : Instagram
दिया को वीडियो में कहते सुना जाता सकता है, 'इस दिवाली मुझे कुछ मत देना। कृपया मुझे उपहार न दें। मुझे ऐसा लगता है कि दिवाली के दौरान हम एक-दूसरे को बहुत सी चीजें दे देते हैं जिनकी हमें जरूरत नहीं होती। हम बहुत अधिक पैकेजिंग करते हैं और इतना सारा कचरा पैदा करते हैं। तो इस दिवाली मुझे कुछ मत देना। मुझे अपना समय दो। घर पर कूड़ा-कचरा अलग-अलग करके मुझे अपना सहयोग दें। इस दिवाली आप मुझे जो सबसे अच्छा उपहार दे सकते हैं, वह पर्यावरण के स्वास्थ्य के लिए काम करने वाले संगठन का समर्थन करना है।'

4 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : Instagram
इस वीडियो के बाद अब हाल ही में दीया ने दिवाली के दौरान उपहार देने का एक पेड प्रमोशनल वीडियो साझा किया। इस पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'दिवाली, रोशनी का त्योहार, हमारी कृतज्ञता व्यक्त करने और उन लोगों के साथ प्यार साझा करने का समय है जो सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। ऐसा करने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है कि आप अपने पसंदीदा मां और पिता जी या उन्हें अपने नन्हें बच्चे के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उन लोगों के लिए एक विचारशील उपहार दें?'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : insta
इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने फैंस की क्लास लगा दी। सभी उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'हाय पार्ट टाइम इनवारोनमेंटलिस्ट दीया मिर्जा...अपना ज्ञान अपने पास रखो...हैप्पी दिवाली।' इसके अलावा भी बहुत से लोगों ने दीया को फटकार लगाई। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीया को आखिरी बार रत्ना पाठक शाह, संजना सांघी और फातिमा सना शेख के साथ 'धक धक' में देखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें