फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2022: पटाखों पर ज्ञान देना इन सितारों को पड़ा भारी, पुरानी तस्वीरें साझा कर यूजर्स ने ऐसे लगाई थी क्लास

Tue, 18 Oct 2022 04:03 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
दिवाली का पर्व धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। दिवाली का नाम आते ही सबसे ज्यादा पटाखों और प्रदूषण को लेकर चर्चा होने लगती है। इस बार भी पटाखों पर बैन लगा हुआ है। इसके अलावा कई सितारे भी पटाखों को लेकर खूब बयानबाजी करते नजर आते हैं। अपनी बयानबाजी को लेकर ये सितारे कई बार ट्रोल भी हो जाते हैं। तो चलिए आज आपको उन सितारों के बारे में बताते हैं, जो पटाखे जलाने को लेकर दिए गए बयान को लेकर जमकर ट्रोल हो चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट अपनी बयानबाजी के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री पटाखे न जलाने को लेकर यूजर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। जब आलिया ने पटाखों को लेकर बयान दिया था तो यूजर्स ने कहा था कि ये वही लोग हैं जो न्यू ईयर पर जमकर पटाखे फोड़ते हैं।

Bhojpuri: कोई मुस्लिम तो कोई ब्राह्मण, जानें किस धर्म से ताल्लुक रखती हैं भोजपुरी की ये टॉप अभिनेत्रियां
 
विज्ञापन

3 of 5
नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया
नेहा धूपिया 
पिछले साल 2021 में  नेहा धूपिया भी पटाखों को लेकर बयान दे चुकी हैं। अभिनेत्री ने कहा था, 'कृपया पटाखे जलाना बंद करें। ये पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं, ये हमें नुकसान पहुंचा रहे हैं, ये हमारे बच्चों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्लीज...!'। इस पोस्ट के बाद यूजर्स ने उनको जमकर ट्रोल किया था। इस ट्वीट के बाद ट्विटर यूजर्स ने नेहा धूपिया की एक फोटो साझा की थी, जिसमें वह हुक्का पी रही थीं और धुआं उड़ाती नजर आ रही थीं। यूजर ने इस तस्वीर के साथ लिखा- काश बच्चों को ये भी नुकसान करता। वहीं एक यूजर्स ने नेहा धूपिया की बोल्ड तस्वीर साझा करते हुए लिखा था- बंद करो नग्नता...बच्चे देखेंगे, आने वाली पीढ़ी पर ये नग्नता बुरा प्रभाव डालेगी। 

4 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान
आमिर खान तो कई बार अपने बयानों को लेकर ट्रोल हो चुके हैं। दिवाली पर आमिर खान ने भी पटाखों को लेकर बयानबाजी की थी। जिसके बाद यूजर्स ने उनको ट्रोल करते हुए कहा था कि उनका सारा ज्ञान हिंदू त्योहारों पर ही निकलता है।

Uunchai Trailer: रिलीज हुआ 'ऊंचाई' का ट्रेलर, दिल छू लेगी अमिताभ, अनुपम खेर और बोमन ईरानी की दोस्ती की कहानी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा भी पटाखों को लेकर बयानबाजी कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि उनको अस्थमा की शिकायत है और पटाखों के धुएं से दिक्कत होती है। इस बयान के बाद अभिनेत्री की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वह अपनी मां के साथ सिगरेट पीती नजर आ रही थीं। जिसके बाद यूजर्स ने अभिनेत्री को जमकर आड़े हाथों लिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें