फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: कोई मुस्लिम तो कोई ब्राह्मण, जानें किस धर्म से ताल्लुक रखती हैं भोजपुरी की ये टॉप अभिनेत्रियां

Tue, 18 Oct 2022 02:49 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भोजपुरी अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा की अभिनेत्रियां दर्शकों के बीच किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं लेकिन अब लाइमलाइट बटोरने में भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनें भी किसी से पीछे नहीं हैं। मोनालिसा से लेकर आम्रपाली दुबे तक, पॉपुलैरिटी के मामले में भोजपुरी जगत की अभिनेत्रियां बॉलीवुड अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर दे रही हैं। इनकी लोकप्रियता अब सिर्फ यूपी, बिहार तक सीमित नहीं है। लाखों लोग इन अभिनेत्रियों के बारे में ज्यादा से ज्यादा चीजें जानना चाहते हैं। आज हम आपको इस इंडस्ट्री से जुड़ी अभिनेत्रियों के धर्म के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
अक्षरा सिंह - फोटो : social media
अक्षरा सिंह
30 अगस्त 1993 को अक्षरा सिंह का जन्म मुंबई में हुआ था लेकिन वह मूल रूप से पटना की रहने वाली हैं। अभिनेत्री के माता-पिता फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं और इसी वजह से अक्षरा ने भी कम उम्र में इस इंडस्ट्री में कदम रखा दिया था। उनके पिता का नाम बिपिन इन्द्रजीत सिंह और माता का नाम नीलिमा सिंह है। अक्षरा की जाति की बात करें तो, वह राजपूत समाज से आती हैं।

यह भी पढ़ें:- Bhojpuri Celebs: प्रतिभा की ख़ान हैं ये भोजपुरी सितारें, अभिनय के साथ करते हैं शानदार गायकी
 
विज्ञापन

3 of 6
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया
मोनालिसा
भोजपुरी सिनेमा की बोल्ड अभिनेत्री मोनालिसा अब टीवी की दुनिया में सक्रिय हैं लेकिन मोनालिसा ने भोजपुरी की फिल्मों में कई बोल्ड सीन्स दिए हैं। भोजपुरी के अलावा, मोनालिसा ने तमिल, तेलुगू और बंगाली फिल्मों में भी काम किया है।  21 अक्तूबर 1982 को कोलकाता में जन्मी मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है और वह एक हिंदू बंगाली ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

यह भी पढ़ें:- Bhojpuri: कैमरे के सामने इन भोजपुरी अभिनेत्रियों ने पार कीं सारी हदें, बेहद बोल्ड सीन देकर मचाया तहलका
 

4 of 6
आम्रपाली दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे ने साल 2014 में आई फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था और आज के समय में वह भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। आम्रपाली मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं और वह ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
काजल राघवानी - फोटो : सोशल मीडिया
काजल राघवानी
काजल राघवानी इस इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हैं, जिन्होंने साल 2013 में आई फिल्म 'रिहाई' से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद काजल ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। वह गुजरात से ताल्लुक रखती हैं। 20 जुलाई 1990 को जन्मी काजल गुजराती 'ब्राह्मण' परिवार से हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि उनका नाता बेगूसराय के तेघरा से भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रानी चटर्जी - फोटो : Social Media
रानी चटर्जी
रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा की क्वीन हैं, जिन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। रानी चटर्जी का जन्म 3 नवंबर 1989 को मुंबई में हुआ था और वह मुस्लिम धर्म की हैं। रानी का असली नाम सबीहा शेख है। दावा किया जाता है कि उन्होंने अपने काम के कारणों से अपना नाम बदल लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें