दिवाली सभी के लिए खुशियों का त्योहार है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड के बड़े- बड़े हस्तियों के लिए भी ये उत्सव बेहद खास होता है। कई छोटे- बड़े फिल्म निर्माता दिवाली पर अपनी फिल्मों के रिलीज को लेकर टक-टकी लगाए बैठे रहते हैं। सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार जैसे कई बड़े सितारें अपनी फिल्म की रिलीज के लिए दिवाली का इंतजार करते हैं।इनमें से कई फिल्मों को तो दर्शक खूब पसंद करते हैं लेकिन कुछ फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हो जाती है। आज हम आपको उन बड़ी बजट फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनके आने से पहले तो खूब धूम मची, लेकिन दिवाली रिलीज सुपरफ्लॉप रही।