दिव्यांका त्रिपाठी
- फोटो : Instagram
इसके बाद अन्य एक यूजर ने लिखा, 'अरे मैडम जी घनश्याम जी की आपने बैंड बजा दी सीधा उनकी नियत पर सवाल उठा दिया। क्या मालूम वो आपके फैन हों, आप उनको दुपट्टे में अच्छी लगती हों।' इस पर एक्ट्रेस ने लिखा, 'जी संभव है! यदि वह फैन हैं तो उस प्रेम को सलाम, पर महिलाओं के परिधान पर सवाल करना अब पुरातन काल की बात हो गई है। हम अभिनय, विज्ञान, राजनीति, इतिहास, भूगोल कई विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। उस मुकाबले दुपट्टा अत्यंत तुच्छ विषय है।'