फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: 90s के सुपरहिट गानों में नजर आई इस हीरोइन का बदल गया इतना लुक, अब देखेंगे तो पहचान नहीं पाएंगे

Mon, 08 Nov 2021 11:02 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिव्या खोसला कुमार - फोटो : Instagram
फाल्गुनी पाठक के गाने 'अय्यो रामा हाथ से ये दिल खो गया' गाने की वो खूबसूरत लड़की आपको याद है? वह लड़की अब एक मशहूर परिवार से ताल्लुक रखती है। और सालों से सुपरहिट गानों का निर्माण कर रही है। जी हां हम बात कर रहे हैं दिव्या खोसला की, जो कि भूषण कुमार से शादी करने के बाद दिव्या खोसला कुमार के नाम से जानी जाती हैं। सुपरहिट सॉन्ग याद पिया की आने लगी से लाखों दिलों पर राज करने वाली दिव्या खोसला अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दिव्या खोसला कुमार - फोटो : Instagram
27 नवंबर 1981 को दिव्या खोसला का दिल्ली में जन्म हुआ था। वो एक पंजाबी फैमिली में पली बढ़ी हैं। दिल्ली के ही एक कॉलेज से वो कॉमर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हैं। दिव्या को फाल्गुनी पाठक के अलावा और भी कई सुपरहिट एलबम में देखा गया। इस वक्त तक भूषण कुमार उन्हें जानते नहीं थे और दिव्या अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं।
विज्ञापन

3 of 5
दिव्या खोसला कुमार - फोटो : Instagram
इसके बाद दिव्या ने बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने पहले सलमान खान के साथ एक म्यूजिक वीडियो में काम किया था फिर अब तुम्हारे हवाला वतन साथियो में काम किया। फिल्म में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और बॉबी देओल भी थे। इस फिल्म के दौरान ही भूषण कुमार और दिव्या की लव स्टोरी शुरू हो गई।

4 of 5
दिव्या कुमार खोसला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दिव्या ने महज 21 साल की उम्र में भूषण से 13 फरवरी 2005 को जम्मू में वैष्णो देवी मंदिर में शादी रचाई। शादी के बाद दिव्या ने अभिनय करियर को अलविदा कह दिया। फिर उन्होंने यारियां से अपने निर्देशन की शुरुआत की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिव्या खोसला कुमार - फोटो : ANI
इसके बाद दिव्या ने कई फिल्में प्रोड्यूस की। वहीं एक बार फिर कुछ म्यूजिक वीडियो के बाद दिव्या दोबारा से फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं। दिव्या अब बेहतरीन फिल्म निर्माता के रूप में जानी जाती है। दिव्या खोसला कुमार सोशल मीडिया पर काफी फेमस है। लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। उनके लुक में पहले से काफी ज्यादा बदलाव आ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें