बॉलीवुड में बहुत सी फिल्में ऐसी बनती हैं जिनमें सिर्फ प्रेम कहानियां और परियों की दास्तान नहीं होती। कुछ फिल्में ऐसी भी होती हैं जो समाज के कड़वे सच और घिनौने रुप को भी पर्दे पर पेश करती हैं। फिल्मों को समाज का आइना कहा जाता है और कई बार समाज के ऐसे ही किसी संवेदनशील मुद्दों को फिल्मों में दिखाया जाता है। हालांकि फिल्म की कहानी या किसी विचलित कर देने वाले दृश्य को देखना दर्शकों के लिए जितना मुश्किल होता है वैसे ही उस सीन को फिल्माना कलाकारों के लिए भी आसान नहीं होता है। बहुत बार ऐसा होता है कि किसी सीन को फिल्माना कलाकारों के लिए काफी परेशानी भरा हो जाता है।
इस सीन की शूटिंग के बाद काफी रोईं थीं दिव्या दत्ता
कुछ ही अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने भी महसूस किया है। दिव्या दत्ता ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है और कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किया है। सिर्फ इतना ही नहीं वो राष्ट्रीय पुरस्कार भी अपने नाम कर चुकी हैं। दिव्या दत्ता किसी भी तरह का किरदार निभाने से पीछे नहीं हटती हैं। एक फिल्म में उन्होंने रेप सीन फिल्माया था लेकिन इस सीन को शूट करने के बाद वो बहुत रोई थीं।