दिव्या भारती ने 15 साल की उम्र में सफलता की इबारतें लिख दी थीं । उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए डायरेक्टर-प्रोड्यूसर की लाइन लगी रहती थी। दिव्या भारती का निधन 5 अप्रैल 1993 को हो गया था । उस वक्त दिव्या सिर्फ 19 साल की थीं । दिव्या अपनी मौत के साथ कई अनसुनलझे रहस्य छोड़ गईं ।
विज्ञापन
2 of 12
divya bharti
मौत वाले दिन ही दिव्या ने मुंबई में अपने लिए नया 4 बीएचके फ्लैट खरीदा था और डील फाइनल की थी। दिव्या ने ये खुशखबरी अपने भाई कुणाल को भी दी। दिव्या उसी दिन शूटिंग खत्म कर के चेन्नई से लौटी थीं। उनके पैर में भी चोट थी। रात के करीब 10 बजे होंगे जब मुंबई के पश्चिम अंधेरी, वर्सोवा में स्थित तुलसी अपार्टमेंट के पांचवें माले पर उनके घर में दोस्त और डिजाइनर नीता लुल्ला अपने पति के साथ उनसे मिलने आई हुई थीं।
विज्ञापन
3 of 12
divya bharti
तीनों लिविंग रूम में बैठे बातों में मस्त थे और ड्रिंक कर रहे थे । साथ ही दिव्या की नौकरानी अमृता भी बातचीत में हिस्सा ले रही थी। किसे पता था इसके चंद मिनटों बाद ऐसी दुर्घटना घट जाएगी। रात के करीब 11 बज रहे थे। अमृता किचन में कुछ काम करने गईं । नीता अपने पति के साथ टीवी देखने में व्यस्त थीं। इसी वक्त दिव्या कमरे की खिड़की की तरफ गईं और वहीं से तेज आवाज में अपनी नौकरानी से बातें कर रही थीं।
4 of 12
sajid nadiadwala
दिव्या के लिविंग रूम में कोई बालकनी नहीं थी । वहां इकलौती ऐसी खिड़की थी जिसमें ग्रिल नहीं थी। उसी खिड़की के नीचे पार्किंग की जगह थी जहां अकसर कई गाड़ियां खड़ी रहती थीं। उसी दिन वहां कोई गाड़ी नहीं खड़ी थी। खिड़की पर खड़ी दिव्या ने मुड़ कर सही से खड़े होने की कोशिश की तभी उनका पैर फिसल गया। दिव्या सीधे नीचे जमीन पर जाकर गिरीं।
विज्ञापन
5 of 12
sajid nadiadwala
पांचवे माले से गिरने के कारण दिव्या पूरी तरह खून में लथपथ थीं। पांच साल तक छान-बीन करने के बावजूद पुलिस को कोई ठोस वजह नहीं पता चली। नतीजतन, पुलिस ने रिपोर्ट में नशे में बालकनी से गिरने को ही कारण बताया। ये गुत्थी आजतक सुलझ नहीं पाई है कि दिव्या की मौत हत्या थी या आत्महत्या। अगर वे दुखी थीं तो अपने लिए घर क्यों खरीदा? दिव्या ऐसे बहुत से सवाल अपने पीछे छोड़ गईं ।
विज्ञापन
6 of 12
divya bharti
सुबह तक फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया था । दिव्या के निधन के वक्त की कुछ तस्वीरें हम आपको दिखाते हैं । ये वो पल था जब दिव्या के अपार्टमेंट के नीचे पूरा बॉलीवुड मौजूद था । सभी की आंखें नम थीं । दिव्या के पिता, मां और भाई दिव्या के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे । साथ ही दिव्या के पति साजिद नाडियाडवाला की हालत बहुत बुरी थी । वो लगातार रो रहे थे।
विज्ञापन
7 of 12
divya bharti
लोग उन्हें पकड़कर श्मशान घाट की तरफ ले गए । दिव्या भारती को दुल्हन की तरह सजाया गया था । दिव्या की शादी को कुछ ही दिन हुए थे । दिव्या के भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी थी । मौत के बाद उनकी कई फिल्में रिलीज हुई थीं । इसमें 'रंग', 'शतरंज' और 'थोलि मुद्धू' शामिल थी। 'रंग' में दिव्या भारती, एक्ट्रेस आयशा जुल्का के साथ नजर आई थीं । 15-16 साल की उम्र में ही दिव्या ने हर बड़े स्टार के साथ काम कर लिया था ।
8 of 12
divya bharti
इसमें गोविंदा, सलमान खान, शाहरुख खान, ऋषि कपूर, जीतेंद्र, आमिर खान, सुनील शेट्टी और मिथुन जैसे स्टार शामिल थे । दिव्या ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत उस समय की थी जब वो नौवीं क्लास में पढ़ती थीं। एक्टर गोविंदा के भाई कीर्ति कुमार ने उन्हें अपनी फिल्म 'राधा का संगम' में साइन कर लिया।
9 of 12
दिव्या भारती
दिव्या भी मन लगाकर एक्टिंग और डांस की ट्रेनिंग लेने लगीं। कीर्ति, दिव्या पर मेहरबान थे। इसको देख लोग उनके रिश्ते को अफेयर का नाम देने लगे। इन सब अफवाहों से परेशान कीर्ति ने दिव्या को फिल्म से बाहर कर जूही चावला को साइन कर लिया था । कीर्ति का कहना था कि दिव्या फिल्म के लिए अभी मेच्योर नहीं हो पाई हैं। इसलिए उन्हें फिल्म में नहीं लिया गया।
10 of 12
Divya Bharti
- फोटो : file photo
इस घटना से दिव्या काफी निराश हो गई थीं। वो फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रही थीं। एक इंटरव्यू में दिव्या की मां ने कहा था कि दिव्या का मूड इतना खराब हो गया था कि उन्हें घुमाने के लिए कश्मीर ले जाना पड़ा था। कुछ समय के बाद दिव्या को साउथ की फिल्मों के ऑफर आने लगे। दिव्या की पहली साउथ की फिल्म 'बाबली राजा' थी जो 1990 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म बेहद सफल रही थी।
11 of 12
दिव्या भारती रवीना टंडन और जूही चावला के साथ लंदन कन्सर्ट के दौरान
इस फिल्म के बाद दिव्या साउथ की सुपरस्टार बन गई थीं। साउथ में कामयाब होती दिव्या को देख फिल्म मेकर राजीव ने उन्हें अपनी फिल्म 'विश्वात्मा' में लेने का फैसला किया। इस फिल्म में दिव्या को सनी देओल के अपोजिट साइन किया गया था। ये दिव्या की पहली फिल्म थी और इसके लिए उन्हें 500 रुपए फीस दी गई थी।
इस फिल्म के बाद से ही बॉलीवुड में भी दिव्या का सितारा चमक गया था और उनके पास फिल्मों के ऑफर की भरमार हो गई थी। दिव्या भारती ने बहुत ही कम उम्र में शादी भी कर ली थी। 1992 में 18 साल की उम्र में दिव्या भारती ने फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला से शादी की थी। कहा जाता है कि यहीं से दिव्या अपने माता-पिता से दूर होती गईं ।