भुज द प्राइड, आर्या सीजन 2, भूत पुलिस, द लीजेंड ऑफ हनुमान
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
जानकारी के मुताबिक डिज्नी प्लस हॉटस्टार आने वाले दिनों में कुणाल कपूर, डीनो मोरिया, शबाना आजमी और दृष्टि धामी स्टारर सीरीज ‘द एम्पायर’, अजय देवगन और एशा देओल स्टारर सीरीज ‘रुद्र’, सुष्मिता सेन स्टारर सीरीज ‘आर्या 2’, शेफाली शाह व कीर्ति कुलहरी स्टारर सीरीज ‘ह्यूमन’, प्रिया बापट, अतुल कुलकर्णी, एजाज खान और सचिन पिलगांवकर स्टारर सीरीज ‘सिटी ऑफ ड्रीम्स 2’, प्रतीक गांधी, ऋचा चड्ढा और आशुतोष राणा स्टारर ‘सिक्स सस्पेक्ट्स’ सिद्धार्थ, जावेद जाफरी और ऋत्विक साहोर स्टारर सीरीज ‘एस्केप लाइव’, टिस्का चोपड़ा, सौरभ शुक्ला और राजेश तैलंग स्टार सीरीज ‘फियर 1.0’, नवीन चंद्रा, शरत कुमार और जगपति बाबू स्टारर सीरीज ‘घर्षण’, सत्यराज स्टारर सीरीज ‘माई परफेक्ट हसबैंड’, मुरली शर्मा, नंदू, अक्षरा गौड़ा और सोनिया अग्रवाल स्टारर सीरीज ‘फैमिली मैटर्स’, अक्षय ओबेरॉय, सहर बाम्बा, राज बब्बर और पूनम ढिल्लों स्टारर सीरीज ‘दोज प्राइसी ठाकुर गर्ल्स’, एनीमेशन सीरीज ‘हनुमान 2’, डांस रियलिटी सीरीज ‘डांस प्लस’, पंकज त्रिपाठी स्टारर सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस 3’ और के के मेनन स्टार सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स 1.5’ का प्रसारण करने जा रहा है। इसके अलावा पहले से घोषित फीचर फिल्मों ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ और ‘भूत पुलिस’ का भी प्रसारण इस दरम्यान होगा।