फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर गलत साबित हुईं टाइगर-दिशा की ब्रेकअप की खबरें, ये फोटो है प्यार का पक्का सबूत

Sun, 18 Nov 2018 10:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार अपनी किसी नई फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपनी गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी को लेकर वो खबरों में आए हैं। बताया जाता रहा है कि दिशा और टाइगर की राहें अलग हो गई हैं। लेकिन बार-बार दिशा को टाइगर और उनकी फैमिली के साथ कभी डिनर तो कभी लंच डेट पर देखा जा रहा है..आइए जानते हैं आखिर चल क्या रहा है...
विज्ञापन

2 of 5
disha patani
दोनों के ब्रेकअप की बात करे तों वह इस तस्वीर से झूठी साबित होती है। बता दें कि हाल ही में दिशा और टाइगर को लंच डेट पर देखा गया। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि दिशा के साथ टाइगर की बहन कृष्णा भी इस डेट पर मौजूद थीं। ऐसे कुछ फोटोग्राफ सामने आए हैं जो दिशा और टाइगर के ब्रेकअप को झूठा साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
disha patani
कृष्णा और दिशा हाथों में हाथ डाले जा रही हैं। दोनों ही काफी खुश भी दिख रही हैं। ऐसे में तीनों को ऐसे देखते हुए कहा जा सकता है कि दिशा ही टाइगर की होने वाली पत्नी हैं। बता दें कि इससे पहले दिशा को टाइगर और उनकी मां के साथ डिनर डेट पर देखा गया था। 

4 of 5
disha patani
इस डिनर डेट पर उनके साथ टाइगर की मां आयशा श्रॉफ भी नजर आईं। इस मौके पर जहां टाइगर किसी फोटोग्राफर्स को पोज दे रहे थे वहीं दिशा थोड़ी जल्दबाजी में दिखीं। दोनों के देखकर तो यही कहा जा सकता है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
disha patani
माना जा रहा था कि दोनों के बीच तकरार की वजह 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में टाइगर की को-स्टार तारा सुतारिया को बताया जा रहा था। कहा तो ये भी जा रहा था कि दिशा टाइगर को अपने कब्जे में रखना चाहती हैं। उन्हें सेट पर किसी भी फीमेल को-स्टार से बात करने तक की इजाजत नहीं है लेकिन बावजूद इसके टाइगर और तारा एक दूसरे के करीब आए जो बात दिशा को बिल्कुल ठीक नहीं लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें