फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण ने 'कॉफी विद करण' में भाई-बहन अर्जुन-जाह्ववी के सामने रखा इतना निजी सवाल, दोनों का हुआ बुरा हाल

Sun, 18 Nov 2018 08:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
arjun kapoor janhvi kapoor - फोटो : इंस्टाग्राम

करण जौहर का मोस्ट पॉपुलर शो कॉफी विद करण हर बार बहुत धूम मचाता है। शो में बॉलीवुड के कई सितारें अपनी जिंदगी से जुड़े कई निजी राज आसानी से खोल देते हैं। करण के सवालों के आगे उन्हें मजबूरन झुकना पड़ ही जाता है। शो का छठा सीजन चल रहा है। शो में अब एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी बहन जाह्ववी को एक साथ देखा गया। ऐसे में करण ने सेक्स को लेकर सवाल किया तो अर्जुन पानी-पानी हो गए...

विज्ञापन

2 of 5
arjun kapoor jahnvi kapoor

बता दें कि जाह्ववी अपने भाई अर्जुन कपूर संग शो में शिरकत करेंगी। भाई-बहन की इस जोड़ी को अकसर लाइमलाइट में देखा जाता है। पहले से इनकी बॉन्डिग काफी मजबूत हुई है। ऐसे में कॉफी विद करण में पहुंची भाई-बहन की इस जोड़ी का शो का नया प्रोमो सामने आया है। जिसमें करण यह कहते नजर आ रहे हैं कि सेक्स लाइफ पर बात करना टैबू ही है। 

विज्ञापन

3 of 5
arjun kapoor jahnvi kapoor
करण ने अपनी बात पूरी करते हुए आगे कहा कि कई लोग हैं जो सेक्स लाइफ पर बात करने से कतराते नहीं हैं। ऐसे में करण की इस बात पर अर्जुन हक्का-बक्का रह जाते हैं। इसका कारण शो में उनके साथ बगल में बैठी उनकी बहन जाह्ववी। प्रोमो में इसी के साथ गेम जोन में पहुंचते ही जब जाह्नवी करण के सवालों का जल्दी-जल्दी जवाब देने लगती है तो अर्जुन बैचेन हो जाते है। 

4 of 5
Koffee With Karan
बता दें कि शो के छठवें सीजन का आगाज एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट ने किया था तो वहीं अगले दो एपिसोड में अक्षय कुमार-रणवीर सिंह और वरुण धवन-कटरीना कैफ नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jahnvi kapoor boney kapoor
बता दें कि जाह्नवी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म धड़क से कर ली है। फिल्म करण जौहर के बैनर तले बनी थी और वह करण की ही अगली फिल्म तख्त में नजर आने वाली हैं। वहीं अर्जुन कपूर बहुत जल्द संदीप और पिंकी फरार, इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड और पानीपत जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें