फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ek Villain Returns: इस फिल्म में खुद ही अपने स्टंट करेंगी दिशा पाटनी, बोल्ड अवतार से पर्दे पर धमाल मचाने को हैं तैयार

Wed, 24 Nov 2021 10:42 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : Instagram/dishapatani
अपनी एक मुस्कान से लोगों को दिवाना बना देने वाली बॉलीवुड अदाकारा दिशा पाटनी अक्सर ही सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपने बोल्ड लुक्स के कारण तो कभी जिम वर्कआउट की फोटो और वीडियो के कारण दिशा फैंस का ध्यान खींचती नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर दिशा अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में भी बताती रहती हैं ताकि उनके फैंस लगातार अपडेट रह सकें। 
विज्ञापन

2 of 5
Disha patani - फोटो : Instagram/dishapatani
इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' को लेकर दिशा चर्चा में हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस बोल्ड अवतार में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि फिल्म के अधिकतर स्टंट दिशा खुद ही करती नजर आएंगी। इसके लिए वो कड़ी ट्रेनिंग भी ले रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : Instagram/dishapatani
जानकारी के अनुसार फिल्म में दिशा एक बोल्ड और निडर किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म की कहानी में भी दर्शकों को अनपेक्षित ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। मोहित सूरी की इस फिल्म में दिशा के अलावा जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया भी नजर आएंगे।

4 of 5
disha patani - फोटो : instagram
बता दें कि यह फिल्म 'एक विलेन' का सीक्वल है और दर्शन इस एक्शन थ्रिलर को पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। एक विलेन रिटर्न्स 8 जुलाई 2022 को रिलीज होगी। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म टी-सीरीज और बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
disha patani - फोटो : instagram
इस फिल्म में धमाल मचाने के लिए तो दिशा जीतोड़ मेहनत कर ही रही हैं, लेकिन इसके साथ ही उनके फैंस के लिए एक और अच्छी खबर है। दिशा पाटनी इन दिनों एकता कपूर के लिए भी काम करने की तैयारी में हैं। वह जल्द ही एकता की फिल्म KTina में भी नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें