टाइगर श्रॉफ की करीबी दोस्त और फिल्म 'भारत' में सलमान खान की बहन का रोल निभा रहीं दिशा पटानी ने एक बयान जारी कर उन सारी खबरों को अफवाह बताया है जिसमें उनके और ऋतिक रोशन के बीच किसी तरह की अनबन की बात कही गई है। बीच में खबर ये आई थी कि दिशा पटानी ने यशराज फिल्म्स की ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ बन रही फिल्म में काम करने से मना कर दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
मुंबई में हाल के दिनों में ऋतिक रोशन और दिशा पटानी के बीच हुई अनबन की खबरें सुर्खियों में रही हैं। खबरें ये भी आती रही हैं कि दिशा पटानी ने ऋतिक रोशन का एक मैसेज अपने दोस्त टाइगर के साथ शेयर किया और इसी के बाद ये सारी बातें शुरू हुईं। यशराज फिल्म्स ने हाल ही में टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन के साथ एक एक्शन थ्रिलर शुरू की है और कहा गया कि इस फिल्म की हीरोइन के तौर पर दिशा को भी अप्रोच किया गया था।
विज्ञापन
3 of 4
मीडिया रिपॉर्ट्स के अनुसार यही वो वक्त था जब ऋतिक रोशन ने दिशा के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की। ऋतिक ने टाइगर की इस करीबी दोस्त को मैसेज कर डेट पर जाने के लिए पूछा था। जिससे दिशा काफी खफा थीं। अब दिशा का कहना है कि उनकी वैसे ही ऋतिक रोशन से ज्यादा बातचीत नहीं होती और जितना भी थोड़ा बहुत उनके बीच संवाद हुआ है वह बहुत ही शालीन और खुशनुमा रहा है।
दिशा पटानी ने ये भी जोड़ा कि ऋतिक रोशन के साथ काम करना उनकी ख्वाहिश है और जिन लोगों के साथ काम करने का वह सपना देखती हैं उनमें सबसे ऊपर के नामों में ऋतिक का नाम उन्होंने रखा है। दिशा इन दिनों अली अब्बास जफर की फिल्म भारत की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें वह सलमान खान की बहन के किरदार में नजर आएंगी।