इरफान खान
- फोटो : Social Media
बेस्ट विलेन का अवॉर्ड दिलाने वाली फिल्म हासिल हिंदी सिनेमा में इरफान का असली टेक ऑफ रहा। टेक ऑफ इसलिए क्योंकि इससे पहले वह करीब दो दर्जन बार पर्दे पर तो दिख चुके थे लेकिन उनके करियर का प्लेन उड़ नहीं पा रहा था। क्या आप जानते हैं फिल्म ‘हासिल’ में इरफान का जो रोल है, वह तमाम अभिनेताओं के लिए ड्रीम रोल हो सकता है लेकिन मनोज बाजपेयी ने ये रोल करने से तब मना कर दिया था। बता दें कि इरफान खान का निधन कैंसर के चलते हुआ। एक्टर लंबे समय से इस बीमारी से जंग लड़ रहे थे।