परिवार के साथ डेविड धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम@realdaviddhawan
डेविड ने उस समय को याद करते हुए कहा कि विदेश में पढ़ाई के बाद उन्होंने वरुण से पूछा था कि वह क्या करना चाहते हैं, जिस पर लल्ली ने बैंकिंग करियर का सुझाव दिया। हालांकि, वरुण ने करण जौहर की सहायक के तौर पर काम करने का विकल्प चुनकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। इसके बाद वह करण के साथ माई नेम इज खान की शूटिंग करने के लिए विदेश चले गए।