डिंपल कपाड़िया ने 16 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखा और आज तक उनका जलवा बरकरार है। डिंपल का फैशन सेंस और स्टाइल स्टेटमेंट आज भी अलग है। आप डिंपल को भले ही ट्विंकल खन्ना की मां या अक्षय कुमार की सास के रूप में ज्यादा जानते हों, लेकिन डिंपल कपाड़िया अपने दौर की बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिनी जाती रही हैं। अभिनेत्री ने बेहद ही कम उम्र में अपने कॉन्फिडेंस, टैलेंट और अभिनय के बल पर वो स्टारडम हासिल कर लिया था। डिंपल कपाड़िया आठ जून को अपना जन्मदिन मनाती हैं। राज कपूर ने अपने बेटे ऋषि कपूर को लॉन्च करने के लिए उनके अपोजिट डिंपल कपाड़िया को चुना था। फिल्म का नाम था 'बॉबी'। 'बॉबी' जबरदस्त हिट साबित हुई।
8 जून 1957 में हुआ था डिंपल कपाड़िया का जन्म
बॉबी के रिलीज होने के बाद एक अफवाह खूब फैली थी कि डिंपल, राज कपूर और नरगिस की बेटी हैं। डिंपल बॉलीवुड की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने पहली फिल्म की सफलता के बाद ही लंबे समय तक फिल्मों से दूरी बना ली थी। डिंपल की पहली और दूसरी फिल्म में 11 साल का अंतर था जिसकी वजह उनका शादी करके फिल्मों से दूरी बनाना था। डिंपल कपाड़िया का जन्म 8 जून 1957 को हुआ था। डिंपल गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अपने परिवार में सबसे बड़ी बहन है। जानिए डिंपल कपाड़िया से जुड़ी कुछ रोचक बातें