दिलीप कुमार
- फोटो : social media
नेटफिलिक्स पर मौजूद फिल्में-
किला
अभिनेता दिलीप कुमार की अंतिम फिल्म किला नेटफिलिक्स पर मौजूद है। 1998 में रिलीज हुई यह फिल्म का निर्देशन उमेश मेहरा ने किया था। इसमें दिलीप कुमार डबल रोल में थे। स फिल्म में दिलीप कुमार के साथ रेखा, ममता कुलकर्णी, मुकुल देव, स्मिता जयकर, गुलशन ग्रोवर जैसे कई कलाकार थें। ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर असफल रही। दिलीप कुमार की ये अंतिम फिल्म थी जो बड़े परदे पर रिलीज हुई थी। लेकिन बता दें कि ये दिलीप कुमार की आखिरी फिल्म नहीं थी जिसमें उन्होंने काम किया। नेटफ्लिक्स पर दिलीप कुमार की कई फिल्में मौजूद है।