दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों की देख-रेख में उनका इलाज चल रहा था। फैंस को उनके स्वास्थ्य की चिंता हो रही थी। वहीं अब उनकी हालत पूरी तरह से स्वस्थ होने के चलते उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दिलीप कुमार की पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो ने बताया कि सबकी दुआ और डॉक्टरों के चलते अब दिलीप कुमार की तबीयत पूरी तरह ठीक है।
दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को अस्पताल से मिली छुट्टी, पत्नी सायरा बानो ने कहा- अब ठीक हैं वो