फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा: मिलिए फिल्मी दोस्तों की तिकड़ी से, जब आए साथ तो मचा जबरदस्त हंगामा

Sun, 19 Sep 2021 12:05 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिल चाहता है, हेरा फेरी - फोटो : सोशल मीडिया
हमें जिंदगी में हर तरह के रिश्ते मिलते हैं लेकिन फिर भी दोस्ती का रिश्ता हर रिश्ते से बेहद खास होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये एक ऐसा रिश्ता होता है जो हम खुद चुनते हैं और उस दोस्त के साथ जिंदगी और भी खास हो जाती है। अब किसी भी इंसान का दोस्त या तो कोई एक शख्स हो सकता है या फिर दो, तीन, चार, पांच कितने भी हो सकते हैं। हालांकि कहते हैं कि दोस्ती अगर तीन की हो तो फिर कहानी और भी दिलचस्प हो जाती है।

जब पर्दे पर नजर आए तीन यार मचा जबरदस्त धमाल

बॉलीवुड में भी ऐसी बहुत सी फिल्में बनी हैं जिसमें तीन की तिकड़ी की कहानी दिखाई गई है और इन कहानियों को हमेशा दर्शकों ने पसंद भी किया है। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में जिनमें तीन की दोस्ती वाली कहानियां फैंस को आई थी पसंद।
विज्ञापन

2 of 5
दिल चाहता है - फोटो : सोशल मीडिया
दिल चाहता है

गोवा का ट्रिप हो या जिंदगी का सबक इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे तीन अलग अलग स्वभाव के दोस्त हर वक्त साथ रहते हैं। हालांकि जीवन में एक पल ऐसा आता है जब इनके रास्ते अलग हो जाते हैं लेकिन तमाम उलझनों के बाद वो फिर मिलते हैं और उनकी दोस्ती और भी गहरी हो जाती है। फिल्म में आमिर खान, अक्षय खन्ना और सैफ अली खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। ये फिल्म दोस्तों के लिए आज भी बेहद खास है।
विज्ञापन

3 of 5
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा - फोटो : सोशल मीडिया
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा

जिंदगी में चाहे जिस रास्ते पर जाओ लेकिन कभी वक्त निकालकर अपने दोस्तों के साथ एक ट्रिप करना तो बनता ही है। इस फिल्म में भी दिखाया गया था कि अपनी अपनी जिंदगी जी रहे तीन दोस्त एक ट्रिप के लिए साथ आते हैं और इस दौरान वो अपने डर का सामना करते हैं। साथ ही वो बहुत सी ऐसी बातें भी सीखते हैं जो शायद वो बिना अपने दोस्तों के नहीं सीख पाते। फिल्म में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

4 of 5
3 idiots - फोटो : सोशल मीडिया
3 इडियट्स

दोस्त कैसे भी हों और कहीं भी बने खास ही होते हैं लेकिन कॉलेज के समय के दोस्तों की बात ही कुछ और होती है। किसी अनजान शख्स के साथ हॉस्टल में साथ रहना, साथ पढ़ना और फिर साथ खाना खाते खाते अक्सर दोस्ती बेहद गहरी हो जाती है। फिर ये ही दोस्त आपकी जान भी बचाते हैं और परीक्षा में पास करवाने के लिए पेपर भी चुराते हैं साथ ही आपकी शादी करवाने के लिए आपकी ही गर्लफ्रेंड को मंडप से किडनैप भी कर लेते हैं। 3 इडियट्स की इस शानदार कहानी में आमिर खान, आर माधवान और शरमन जोशी की दोस्ती देखने को मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेरा फेरी - फोटो : Instagram
हेरा फेरी

हेरा फेरी की कहानी भले ही कॉमेडी हो लेकिन उसमें भी एक अनोखी दोस्ती देखने को मिली थी। राजू और श्याम बाबूराव के घर किरायेदार के रूप में आते हैं लेकिन धीरे धीरे उनमें अच्छी दोस्ती हो जाती है। एक दूसरे संग मस्ती करते करते उन्हें एक दूसरे के गम का एहसास भी हो जाता है लेकिन फिर एक फोन कॉल से उनकी दुनिया ही पलट जाती है। फिल्म में परेश रावल, सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार ने अहम भूमिका निभाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें