बॉलीवुड अभिनेत्री डायना पेंटी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। 2 नवंबर 1985 को मुंबई में जन्मीं डायना पेंटी ने बॉलीवुड में एक अलग ही पहचान बनाई है। वह एक पारसी परिवार से संबंध रखती हैं। फिल्मों से पहले डायना मॉडलिंग इंडस्ट्री में काफी नाम कमा चुकी थीं। उन्होंने कॉलेज के दिनों में अपनी तस्वीरें एलीट मॉडल्स इंडिया को भेजीं, जिसमें उनके काम को पसंद किया गया। एलीट ने ही डायना को मॉडलिंग असाइनमेंट करने के लिए कहा।
हालांकि कॉलेज के दिनों में मॉडलिंग में करियर बनाने को लेकर डायना कन्फ्यूज थीं इसलिए उन्होंने मॉडलिंग का काम पार्ट टाइम ही किया। डायना जब छह साल की थीं तभी उन्होंने अपना पहला फोटोशूट करवाया था। साल 2005 में डायना ने आधिकारिक तौर पर एलीट मॉडल्स इंडिया के लिए काम करना शुरू किया। कम ही समय में डायना ने मॉडलिंग की दुनिया में अपनी पहचान बना ली। यही नहीं मेबलीन के एक एड के लिए डायना ने दीपिका पादुकोण को रिप्लेस किया था।