फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2021: दीया मिर्जा से यामी गौतम तक, शादी के बाद पहली बार करवा चौथ मनाएंगी ये अभिनेत्रियां

Sun, 24 Oct 2021 07:10 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दीया मिर्जा, यामी गौतम, नताशा दलाल - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदू धर्म में बहुत से व्रत और त्यौहार होते हैं जिनका अलग अलग महत्व होता है लेकिन सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बहुत ही खास माना जाता है। सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का बेसब्री से इंतजार करती हैं और सबसे ज्यादा दिलचस्पी करवा चौथ की रात को चांद के दीदार करने की होती है। इस वर्ष करवा चौथ का व्रत 24 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की प्रार्थना के लिए व्रत रखती हैं। मनोरंजन जगत में भी अभिनेत्रियां इस त्यौहार को बहुत खूबसूरती से मनाती हैं।

शादी के बाद पहला करवाचौथ मनाएंगी ये हसीनाएं

शिल्पा शेट्टी, माधुरी दीक्षित, रवीना टंडन, अनुष्का शर्मा जैसी कई अभिनेत्रियां हर साल करवाचौथ का व्रत रखती हैं और उनकी पतियों के साथ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। इस साल बहुत सी ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी।
विज्ञापन

2 of 6
यामी गौतम, आदित्य धर - फोटो : Instagram
यामी गौतम

यामी गौतम ने इसी साल 4 जून को आदित्य धर संग शादी रचाई है। उन्होंने बेहद कम लोगों के बीच शादी की थी और अब यामी इस साल पहला करवाचौथ मनाएंगी। करवाचौथ से पहले ही आदित्य और यामी अमृतसर गोल्डन टेंपल गए। हाल ही में यामी ने कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं जिसमें वो दरबार साहेब में सरोवर के पास खड़ी नजर आईं थीं।
विज्ञापन

3 of 6
नताशा दलाल - फोटो : instagram/varundvn
नताशा दलाल

बॉलीवुड के हैंडसम हंक वरुण धवन ने इसी साल 24 जनवरी को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी कर ली। उनकी शादी परिवार के लोगों और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में अलीबाग में हुई थी। उनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अब नताशा भी पहली बार वरुण के लिए करवाचौथ का व्रत रखेंगी।

4 of 6
दीया मिर्जा - फोटो : Instagram
दीया मिर्जा

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दीया मिर्जा इसी साल शादी के बंधन में बंधी है। इस साल फरवरी में उन्होंने बिजनेसमैन वैभव रेखी से दूसरी शादी की। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से पसंद की गई थी। शादी के बाद वह अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी। दीया के लिए ये करवाचौथ बहुत ही खास होने वाला है।
विज्ञापन

5 of 6
अंगीरा धर - फोटो : सोशल मीडिया
अंगीरा धर 

अभिनेत्री अंगीरा धर ने डायरेक्टर आनंद तिवारी से इसी साल 30 अप्रैल को गुपचुप तरीके से शादी की थी। इसमें सिर्फ उनके परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। शादी के बाद एक्ट्रेस का ये पहला करवा चौथ है। अंगीरा और आनंद की शादी पर उन्हें सेलेब्स से लेकर फैंस तक हर किसी की बधाई मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एवलिन शर्मा - फोटो : Instagram
एवलिन शर्मा 

'ये जवानी है दिवानी' फेम एवरिल शर्मा ने ने इस साल मई में अपने दोस्त और बिजनेमैन तुशान भिंडी से शादी की थी। उन्होंने यह शादी ऑस्ट्रेलिया में शादी की। तुशान पेशे से एक डेंटल सर्जन है। शादी के बाद अभिनेत्री का यह पहला करवा चौथ होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें