दीया मिर्जा
- फोटो : social media
दीया मिर्जा ने अपने कैप्शन में लिखा, 'एक नया माइल स्टोन, ढेर प्यार और हमेशा आभार। हमारे पास होने के लिए शुक्रिया।' दीया ने अपना ये पोस्ट पति वैभव रेखी को टैग किया है। दीया के बेटे की ये तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी अव्यान पर प्यार लुटा रहे हैं। इस तस्वीर पर प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा, 'हैलो बेबी। नेहा धूपिया ने लिखा, 'ओह माय गुडनेस।' वहीं, करीना कपूर ने भी दीया के बेटे की तारीफ की है। इसके अलावा, बिपाशा बसु, ताहिरा कश्यप, स्मृति खन्ना समेत कई स्टार्स ने इस तस्वीर पर हार्ट इमोजी शेयर किया है।