फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: दीया मिर्जा ने साझा की शादी की अनदेखी तस्वीर, दुल्हन की ये मुस्कान देख हो जाएंगे दीवाने

Sun, 08 Aug 2021 12:25 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
बड़े पर्दे पर अभिनेत्रियों को कई बार दुल्हन बनने का मौका मिलता है और इस लुक में वो काफी खूबसूरत भी लगती हैं। हालांकि जब बात असल जिंदगी की हो तो चेहरे पर निखार ही दूसरा आ जाता है। बॉलीवुड की बहुत सी हसीनाएं अब तक असल जिंदगी में दुल्हन बन चुकी हैं और उनकी तस्वीरें भी फैंस को काफी पसंद आईं थीं। इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा का नाम भी शामिल है। दीया मिर्जा ने इसी साल फरवरी में वैभव रेखी से शादी रचाई है।

दीया की इस मुस्कान के हो जाएंगे दीवाने

उन्होंने वैभव रेखी से अचानक शादी कर फैंस को हैरान कर दिया था। वहीं उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में आई थीं। लाल साड़ी में सादगी भरे मेकअप के साथ दीया किसी परी जैसी लग रही थीं। अब हाल ही में उनकी शादी की एक और अनदेखी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर आप एक बार फिर उनके दीवाने हो जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में दीया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की रस्मों में एक बड़ी ही खूबसूरत तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वो लाल साड़ी और लाल चुनरी ओढ़े चलती हुई दिख रही हैं। उनके चेहरे पर जो हंसी है वो हर किसी का दिल मोह ले रही है। तस्वीर में वो घर के अंदर प्रवेश करते नजर आ रही हैं।



विज्ञापन

3 of 5
Dia Mirza - फोटो : file photo
दरअसल दीया ने 7 अगस्त को नेशनल हैंडलूम डे पर ये तस्वीर साझा की थी। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'आइए भारत के सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और अविश्वसनीय वस्त्रों का जश्न मनाने एक साथ आते हैं। आइए उन करघों के हाथों की सराहना करें जो बेहतरीन कपड़ों की बुनाई के लिए सावधानीपूर्वक काम करते हैं'। 

4 of 5
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : Instagram
बता दें कि वैभव रेखी और दीया मिर्जा ने बेहद सादगी लेकिन खूबसूरत तरीके से शादी रचाई थी। उन्होंने शादी के लिए ऐसे कपड़े चुने थे जो बाद में इस्तेमाल हो सकें। इसके साथ ही एक महिला पंडित ने उनकी शादी करवाई थी और इस कदम की काफी तारीफ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : सोशल मीडिया
दीया और वैभव की शादी की तस्वीरें लोगों के बीच खूब पसंद की गई थीं। वहीं शादी के कुछ समय बाद ही उन्होंने मां बनने की जानकारी दी थी। 14 मई को उन्होंने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम अव्यान आजाद रेखी है। उनके मां बनने पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सबने बधाई दी थी। अब अपना परिवार पूरा होने के बाद दीया बेहद खुश हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें